कर्ज माफी के नाम पर सरकारें कर रही जुमलेबाजी : किसान नेता

सरकार की किसान विरोधी नीतियां खिलाफ पंजाब किसान यूनियन की ओर से गांव उभ्बा में ब्लाक नेता सुखपाल सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें पंजाब किसान यूनियन के ब्लाक प्रधान साधु सिंह बुर्ज ढिल्लवां ने कहा कि सूबे की कांग्रेस और केंद्र सरकार ने हमेशा ही किसान विरोधी नीतियां लागू की हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 05:36 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 05:36 PM (IST)
कर्ज माफी के नाम पर सरकारें कर रही जुमलेबाजी : किसान नेता
कर्ज माफी के नाम पर सरकारें कर रही जुमलेबाजी : किसान नेता

संस, मानसा : सरकार की किसान विरोधी नीतियां खिलाफ पंजाब किसान यूनियन की ओर से गांव उभ्बा में ब्लाक नेता सुखपाल सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें पंजाब किसान यूनियन के ब्लाक प्रधान साधु सिंह बुर्ज ढिल्लवां ने कहा कि सूबे की कांग्रेस और केंद्र सरकार ने हमेशा ही किसान विरोधी नीतियां लागू की हैं। कैप्टन सरकार ने सत्ता हासिल करने के लिए किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था, मगर वह एक जुमला साबित हो रहा है। कर्ज माफी के नाम पर दोनों सरकारें जुमलेबाजी कर रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भी किसानों के कर्ज माफ करने की बजाय बड़े-बड़े पूंजीपतियों को सब्सिड़ी दी जा रही हैं और अपने चहेतों के बड़े बड़े कर्ज माफ किये गए हैं।

इस मौके पंजाब किसान यूनियन उभा की इकाई का चयन किया गया जिसमें जिसमें प्रधान नछत्तर सिंह, मीत प्रधान गीरा सिंह, सचिव मुख्तयार सिंह, सहायक सचिव गुरमेल सिंह, खजांची अवतार सिंह को चुना गया। इस समय समिति सदस्य भूरा सिंह, बलजिन्दर सिंह, बाबू सिंह, मेला सिंह, मलकीत सिंह, गुरबचन सिंह, सरबजीत सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी