पूर्व सरपंच की गुंडागर्दी, पिस्तौल तानकर दी धमकी, जेहड़ा नेड़े आया मैं गोली मार देणी

फतेहगढ़ साहिब थाना बडाली आला सिंह के गांव नारायणगढ़ में पूर्व सरपंच की गुंडागर्दी की वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पूर्व सरपंच सरेआम एक परिवार के लोगों को पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकियां दे रहा है। वीडियो में पूर्व सरपंच धमकी दे रहा है कि जेहड़ा नेड़े आया मैं गोली मार देणी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 05:10 AM (IST)
पूर्व सरपंच की गुंडागर्दी, पिस्तौल तानकर दी धमकी, जेहड़ा नेड़े आया मैं गोली मार देणी
पूर्व सरपंच की गुंडागर्दी, पिस्तौल तानकर दी धमकी, जेहड़ा नेड़े आया मैं गोली मार देणी

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : थाना बडाली आला सिंह के गांव नारायणगढ़ में पूर्व सरपंच की गुंडागर्दी की वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पूर्व सरपंच सरेआम एक परिवार के लोगों को पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकियां दे रहा है। वीडियो में पूर्व सरपंच धमकी दे रहा है कि जेहड़ा नेड़े आया मैं गोली मार देणी। खेतों के पानी की निकासी को लेकर हुए झगड़े के दौरान इस वीडियो में पिस्तौल लहराने और धमकियों की शिकायत थाने में दर्ज करवाने के दो दिनों बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने शिरोमणि अकाली दल (बादल) तक पहुंच की। फतेहगढ़ साहिब से शिअद के क्षेत्रीय प्रभारी दीदार सिंह भट्टी ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। नारायणगढ़ गांव के जसवंत सिंह ने बताया कि पूर्व सरपंच मुखत्यार सिंह चंडीगढ़ के पास नए गांव में रहता है और उनके घर के साथ मुखत्यार की जमीन है। खेतों के पानी की निकासी को लेकर उनके घर के आगे अवैध तरीके से जगह खोदकर नाला बनाया हुआ था। काफी देर तक उन्होंने मुखत्यार सिंह को नहीं रोका, लेकिन अब 26 सितंबर को उनकी बेटी की शादी होने के कारण सामान लाने में दिक्कत हो रही थी तो उन्होंने खोदी हुई जगह को मिट्टी से भर दिया था। इससे तैश में आए मुखत्यार सिंह व उसके अन्य साथियों ने 20 सितंबर को उनके घर पर धावा बोल दिया। मुखत्यार सिंह ने उनके घर आकर पिस्तौल लहराया और गोलियां चलाने की धमकियां दीं। पिस्तौल के बल पर दोबारा फिर से पानी की निकासी के लिए अवैध तरीके से नाला बना दिया गया। इसकी शिकायत उन्होंने थाना बडाली आला सिंह में की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, मुखत्यार सिंह ने कहा कि जसवंत सिंह व उसके परिवार वालों ने खेतों का पानी रोक दिया था। जब वह उन्हें समझाने आया तो सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। बचाव के लिए पिस्तौल निकाला गया था। किसी को कोई धमकी नहीं दी गई। वहीं, शिअद क्षेत्रीय प्रभारी दीदार सिंह भट्टी ने कहा कि कानून का खौफ कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस को अपनी ड्यूटी सही ढंग से करते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

शिकायतकर्ता ने खुद ही मांगा समय : डीएसपी

बस्सी पठाना के डीएसपी सुखमिदर सिंह चौहान ने कहा कि घटना संबंधी दोनों पक्षों की शिकायतें हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना भी किया था, लेकिन बाद में एक पक्ष के शिकायतकर्ता जसवंत सिंह ने घर में शादी की बात कहते हुए खुद ही 26 सितंबर तक का समय मांगा था। इसी कारण उसने पुलिस को बयान भी दर्ज नहीं कराए हैं।

chat bot
आपका साथी