पांच नवंबर को चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे किया जाएगा जाम

बैठक में किसान जत्थेबंदियों ने पांच नवंबर को गांव राणवां में चंडीगढ़-लुधियाना नेशनल हाईवे को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक जाम करने का फैसला लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 01:19 AM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 01:19 AM (IST)
पांच नवंबर को चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे किया जाएगा जाम
पांच नवंबर को चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे किया जाएगा जाम

संवाद सूत्र, खमाणों : समूह किसान जत्थेबंदियों की एक बैठक अनाज मंडी खमाणों में हुई। बैठक में किसान जत्थेबंदियों ने पांच नवंबर को गांव राणवां में चंडीगढ़-लुधियाना नेशनल हाईवे को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक जाम करने का फैसला लिया। इस मौके पर जत्थेबंदियों के सदस्यों ने कहा कि हवा प्रदूषण के लिए बनाए आर्डिनेंस तहत एक करोड़ जुर्माना और पांच साल की सजा की निदा करते कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहले 2500 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा किसानों को दिया जाए। इस अवसर पर गुरदीप सिंह, बहादर सिंह, करनैल सिंह, कृपाल सिंह, मोहन सिंह, दर्शन सिंह, मेजर सिंह, संदीप सिंह, जगतार सिंह, सर्बजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी