सांसद बिट्टू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हो

फतेहगढ़ साहिब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले में लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा ने फतेहगढ़ साहिब में एसपी (मुख्यालय) हरपाल सिंह को शिकायत सौंपते हुए सांसद खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की मांग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 12:20 AM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 05:10 AM (IST)
सांसद बिट्टू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हो
सांसद बिट्टू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हो

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले में लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा ने फतेहगढ़ साहिब में एसपी (मुख्यालय) हरपाल सिंह को शिकायत सौंपते हुए सांसद खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग की अगुआई में प्रतिनिधिमंडल ने यह शिकायत एसपी को सौंपी।

गर्ग ने कहा कि सांसद बिट्टू सरेआम अश्वनी शर्मा पर हुए हमले की जिम्मेवारी ले रहे हैं। सांसद की टिप्पणी से प्रदेश का माहौल खराब हो रहा है। ऐसी टिप्पणी से आपसी भाईचारे को भी खतरा है। सबसे पहले सांसद के खिलाफ हत्या के प्रयास व माहौल खराब करने की धाराओं तहत केस दर्ज करना चाहिए और साथ ही ऐसी टिप्पणी करने पर मुकम्मल पाबंदी लगानी चाहिए। किसान आंदोलन पर गर्ग बोले कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ही किसानों को गुमराह कर रही है। आंदोलन के बीच किसानों का ध्यान भटकाने व किसानों को बदनाम करने के लिए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा नेताओं पर हमले कर रहे हैं। इससे भाजपा नेता व कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस को बनती कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। एसपी ने शिकायत लेते हुए इसे उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

chat bot
आपका साथी