पंजाब में स्वच्छता अभियान ग्रांटों में घोटालों का पर्दाफाश करेगी भाजपा : गुकर्का

भारतीय जनता पार्टी पंजाब में स्वछता अभियान के तहत आई ग्रांटों में घोटालों का पर्दाफाश करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:18 PM (IST)
पंजाब में स्वच्छता अभियान ग्रांटों में घोटालों का पर्दाफाश करेगी भाजपा : गुकर्का
पंजाब में स्वच्छता अभियान ग्रांटों में घोटालों का पर्दाफाश करेगी भाजपा : गुकर्का

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : भारतीय जनता पार्टी पंजाब में स्वच्छता अभियान के तहत आई ग्रांटों में घोटालों का पर्दाफाश करेगी। इसके लिए पार्टी ने अलग स्वच्छता विग का गठन किया है। स्वच्छता अभियान का प्रभारी ओम प्रकाश गुकर्का को लगाया गया है। ओम्प्रकाश शुक्रवार को फतेहगढ़ साहिब पहुंचे और यहां गुरुद्वारा साहिब में भी नतमस्तक हुए।

उन्होंने बताया कि साफ पानी, साफ पर्यावरण व पालीथिन मुक्त भारत विषयों को लेकर पार्टी लोगों के बीच जाएगी। स्वच्छता अभियान के तहत केंद्र सरकार द्वारा पंजाब को भेजी ग्रांटों का ब्यौरा जनता के सामने रखा जाएगा। इन ग्रांटों में हुए घोटालों का पर्दाफाश आरटीआइ के माध्यम से होगा। सार्वजनिक स्थलों पर शौचालयों समेत अन्य जगहों पर फैली गंदगी से लोगों को निजात दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जनता की अदालत में खड़ा किया जाएगा। इस अभियान के लिए पार्टी ने पंजाब में अपनी 33 जिला स्तरीय इकाइयों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। फतेहगढ़ साहिब में विनय गुप्ता को कमान सौंपी गई है। कृषि कानूनों पर ओम प्रकाश ने कहा कि किसान देश की जान हैं। किसानों के बिना देश का विकास संभव नहीं है। केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी वो किसानों के हित में होगा। इस अवसर पर आरएसएस के डा. रघुवीर सूरी, पूर्व मंत्री हरबंस लाल, शशि भूषण गुप्ता, अंकुर शर्मा, योगेश रत्न भी मौजूद रहे। लाकडाउन में योग की फ्री कक्षाएं लगाने वाली महिलाएं सम्मानित

जागरण संवाददाता, पटियाला : महिला पतंजलि योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य सतिदर कौर ने महामारी के दौरान लगे लाकडाउन में योग की निश्शुल्क कक्षाएं लगाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि लाकडाउन के दौरान चाहे सभी अपने अपने घरों में बंद थे लेकिन लेकिन फिर भी अप्रैल से लेकर अब तक कुछ महिलाएं आनलाइन व लाइव होकर निरंतर क्लासें लगाती रहीं हैं। उन्हें उनके इस समपर्ण के लिए लोहड़ी पर सम्मानित किया गया ताकि वे आगे भी योग के जरिए लोगों को स्थायी तौर पर स्वस्थ रहने को प्रेरित करती रहें। सरहिद रोड पर आयोजित इस प्रोग्राम में रमनजीत कौर, मीना मग्गू, अमृत कौर, प्रवीन राना, अरुण जैन, गुरमीत कौर, संगीता सूद, आशा मित्तल के अलावा अनीता बेदी का नाम विशेष है।

chat bot
आपका साथी