नालियां जाम, सीवरेज ओवरफ्लो, लोग परेशान

हीरा सिंह नगर कॉलोनी में कई दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण लोग परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 05:24 PM (IST)
नालियां जाम, सीवरेज ओवरफ्लो, लोग परेशान
नालियां जाम, सीवरेज ओवरफ्लो, लोग परेशान

संवाद सहयोगी, कोटकपूरा

हीरा सिंह नगर कॉलोनी में कई दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण नालियां भी जाम हैं, जिससे मोहल्ला निवासी परेशान चल रहे हैं, तो सफाई सेवक भी बेबस हो चुके हैं।

मोहल्ला निवासी कंवरपाल सिंह और राज रानी ने बताया कि मोहल्ले की गली नंबर पांच जो हीरा सिंह नगर से शहर को जाने का मुख्य रास्ता है। इसके आगे मुख्य मार्ग पर सीवरेज के दो होल अक्सर ओवरफ्लो होकर बहते रहते हैं। ज्यादातर सीवरेज होल के ढक्कन भी टूटे फूटे हैं। आगे बरसात का मौसम आने वाला है। सीवरेज के जाम और ओवरफ्लो के चलते बरसात के दौरान इस बस्ती में पानी ही पानी का जमावड़ा बन जाता है। टूटे ढक्कनों की वजह से दोपहिया वाहन चालक परेशान होते हैं।

बरसात में पानी का जमाव होता है तो पैदल और दोपहिया वाहन चालकों का टूटे फूटे सीवरेज में गिरने का खतरा बना रहता है। राज रानी ने बताया कि बस्ती की कई गलियां 15 वर्ष से विकास को तरस रही हैं। हम नर्क भरी जिदगी जीने को मजबूर हैं। सिविल अस्पताल कोटकपूरा में चिकित्सा सुविधाओं और डॉक्टरों की कमी है। अगर सीवरेज ओवरफ्लो के कारण बीमारी फैल गई तो बहुत से मध्यमवर्गीय लोगों का जीना दूभर हो जाएगा।

ड्यूटी पर मौजूद नगर कौंसिल के सफाई सेवक अविनाश चौहान ने बताया कि वह सीवरेज ओवरफ्लो, टूटी गलियों और नालियों के सबंध अपनी तरफ से कई बार अधिकारियों को जानकारी दे चुके हैं। उनको भी सफाई करने में परेशानी आ रही हैं पर वो बेवस हैं। इनसेट

तैयार किया जा रहा प्लान : ईओ

नगर कौंसिल कोटकपूरा के कार्यसाधक अफसर बलविदर सिंह ने बताया कि सीवरेज जाम की समस्या को लेकर एसडीओ सीवरेज बोर्ड को शिकायत फारवर्ड कर दी गई है। नगर कौंसिल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बाकी कार्यों के बारे में प्लान तैयार किया जा रहा है। इनसेट

सुधार न हुआ तो लेंगे सख्त एक्शन : एसडीएम

एसडीएम कोटकपूरा मेजर अमित सरीन ने बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो के चलते पब्लिक को आ रही समस्या दूर करने को लेकर ठेकेदार को सख्ती से कहा जा चुका है। अगर फिर भी सुधार न हुआ तो वो सख्त एक्शन लेंगे। कोरोना संकट के बावजूद नगर कौंसिल से संबद्धित विकास कार्यों को लेकर वो पूरी तरह से गंभीर हैं। बस स्टैंड कोटकपूरा का नया फर्श ट्रेक लगभग बन चुका है। बाकी रुके विकास कार्य भी जल्द पूरे करवाने की कोशिशें जारी हैं।

chat bot
आपका साथी