ट्रैक से उठे किसान, 22वें दिन प्लेटफार्म पर डटे

पंजाब की 30 किसान जत्थेबंदियों के बुलावे पर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौदा फरीदकोट की तरफ से निकटवर्ती गांव रोमाना अलबेल सिंह में रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकाल के लिए कृषि कानून के खिलाफ धरना वीरवार को 22वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:35 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:35 PM (IST)
ट्रैक से उठे किसान, 22वें दिन प्लेटफार्म पर डटे
ट्रैक से उठे किसान, 22वें दिन प्लेटफार्म पर डटे

संवाद सूत्र, जैतो : पंजाब की 30 किसान जत्थेबंदियों के बुलावे पर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौदा फरीदकोट की तरफ से निकटवर्ती गांव रोमाना अलबेल सिंह में रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकाल के लिए कृषि कानून के खिलाफ धरना वीरवार को 22वें दिन भी जारी रहा। धरने में आजाद रंगमंच नाटक टीम बरनाला की ओर से 'लाकडाउन' नाटक पेश किया गया। नायब सिंह ढैपई, अमनदीप सिंह नानकसर ने धरने को संबोधित किया।

इस दौरान जिला प्रधान धर्मपाल सिंह रोड़ीकपूरा ने बताया कि बुधवारको समूह किसान जत्थेबंदियों की चंडीगढ़ में मीटिग हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 22 अक्टूबर से आगामी 5 नवंबर तक सिर्फ मालगाड़ियों को ही निकलने दिया जाएगा। पेट्रोल पंप, टोल प्लाजा और बीजेपी नेताओं के घर आगे धरने जारी रहेंगें। इन धरनों का सिलसिला पहले की तरह जारी रहेगा। इस मौके जसवंत सिंह पप्पू डिगी रोड़ीकपूरा, कुलविन्दर सिंह लाला रोमाना अलबेल सिंह, भोला सिंह सरावां, हरबंस सिंह रामूंवाला, मलकीत सिंह बहबल कलां, करमजीत सिंह चैना, गुरमीत सिंह बहबल कलां, गुरजीत सिंह दबड़ीखाना, जसवंत सिंह चन्दभान, महेन्द्र सिंह ढिल्लों रोड़ीकपूरा, नैब सिंह रोमाना अलबेल, गुरमुख सिंह नानकसर, बूटा सिंह चैना आदि उपस्थित रहे।

इसी प्रकार जैतो रेलवे स्टेशन पर बीकेयू एकता सिद्धुपुर, किरती किसान यूनियन, बीकेयू एकता क्रांतिकारी, बीकेयू लख्खोवाल, पंजाब किसान यूनियन, क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब के नेतृत्व में किसानों ने रेलवे ट्रैक को छोड़ प्लेटफार्म पर धरना लगा दिया है। किसान उक्त तीन कानूनों को रद करवाने के लिए रेलवे स्टेशन पर दिन रात डटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी