देवर ने अवैध संबंध के शक में की भाभी की हत्या

देवर को शक था कि उसके हेयर ड्रेसर से अवैध संबंध हैं। इसी शक के आधार पर उसने भाभी व हेयर ड्रेसर को गोली मार दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 05 Mar 2018 10:50 AM (IST) Updated:Mon, 05 Mar 2018 10:52 AM (IST)
देवर ने अवैध संबंध के शक में की भाभी की हत्या
देवर ने अवैध संबंध के शक में की भाभी की हत्या

जेएनएन, कोटकपूरा (फरीदकोट)। महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाला युवक कोई और नहीं, उसका देवर ही था। आरोपित युवक ने अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध के शक में एक युवक को भी गोली मारी थी,  जो कि फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

नानक चंद पुत्र कृष्ण लाल ने थाना सिटी में शिकायत की थी कि करीब छह वर्ष पूर्व एक मामले में उसे कैद हो गई थी। इसके चलते जब वह जेल में बंद था तो उसके मामा नंद लाल के बेटे रमेश कुमार उर्फ बिंदु का उसके घर आना-जाना हो गया था। नानक चंद के मुताबिक करीब दो वर्ष पूर्व वह जमानत होने पर घर आ गया था व मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था।

गत देर सायं जब वह काम से घर लौटा तो उसके मामा का बेटा रमेश कुमार उसके घर से निकल रहा था। उसके हाथ में पिस्तौल भी थी। रमेश कुमार ने उसे देखते ही कहा कि तेरी पत्नी किरन का हेयर ड्रेसर आशु के साथ अनैतिक संबंध थे। उसने दोनों को गोली मार दी है। किरन को उसने घर में ही गोली मार दी, जबकि आशु को उसकी दुकान के पास गोली मारी। इसके बाद वह फरार हो गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने जब घर के भीतर जाकर देखा तो उसकी पत्नी मरी पड़ी थी। उसके बेटे अरविंद ने भी उसे बताया कि रमेश कुमार ने गोली मारने के साथ-साथ बच्चों को भी थप्पड़ मारे, ताकि वे शोर न मचाएं। थाना सिटी प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू कर दी।

आरोपी ने संदेह के आधार पर की हत्या : डीएसपी

डीएसपी मनविंदरबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना सिटी प्रभारी खेम चंद पराशर के नेतृत्व में आरोपित रमेश कुमार उर्फ बिंदु को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को संदेह था कि उसकी भाभी किरन व घायल युवक आशु के बीच अनैतिक संबंध थे। यह बात उसे नागवार गुजरी। इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ेंः होटल मालिक व मैनेजर करवाते थे देह व्यापार, चार जोड़े आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी