जूडो अंडर-14 व अंडर-17 मुकाबलों में लड़के व लड़कियां अव्वल

कोटकपूरा : बीते दिनों जोन स्तरीय खेल मुकाबले जोन प्रधान ¨प्रसिपल सरबजीत ¨सह की अगुआई में भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Aug 2018 05:04 PM (IST) Updated:Wed, 29 Aug 2018 05:04 PM (IST)
जूडो अंडर-14 व अंडर-17 मुकाबलों में लड़के व लड़कियां अव्वल
जूडो अंडर-14 व अंडर-17 मुकाबलों में लड़के व लड़कियां अव्वल

जागरण संवाददाता, कोटकपूरा : बीते दिनों जोन स्तरीय खेल मुकाबले जोन प्रधान ¨प्रसिपल सरबजीत ¨सह व जोन सचिव सुखमीत ¨सह की अगुआई में डॉ. हरी ¨सह सेवक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में करवाए गए। इन जोन स्तरीय खेल मुकाबलों में कोटकपूरा जोन के समूह स्कूलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इन खेल मुकाबलों में स्थानीय ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेल मुकाबलों में जीत प्राप्त की। इस मौके पर करवाए गए जूडो अंडर-14 व अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबलों में स्कूल के लड़के व लड़कियों ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह साइक्लिंग मुकाबले के अंडर-17 आयु वर्ग में पहला, बैड¨मटन के अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कियों ने पहला व अंडर-14 आयु वर्ग में लड़के व लड़कियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा चैस के अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कों ने पहला व लड़कियों ने दूसरा, अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कों व लड़कियों ने दूसरा और स्वि¨मग मुकाबले के अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कियों ने पहला स्थान हासिल करके संस्था व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

विजयी खिलाड़ियों के स्कूल परिसर में वापस लौटने पर ¨प्रसिपल राकेश शर्मा की अगुआई में उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस जीत का श्रेय खिलाड़ियों को तैयारी करवाने वाले कोज को जाता है। जिनकी सख्त मेहनत से ही खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के कोच व माता-पिता को भी मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि संस्था में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेल मुकाबलों में भी भाग लेने के प्रेरित किया जाता है। अंत में उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यापक प्रदीप कुमार, अध्यापिका नवप्रीत शर्मा व समूह स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी