मुफ्त कानूनी सेवा के बारे में बताया

स्थानीय सरकारी आईटीआई (एससी) में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी फरीदकोट की तरफ से जिला व सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी हरपाल सिंह की हिदायतों पर एक विशेष सेमीनार करवाया गया जिसमें सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी हरगुरजीत कौर बतौर मुख्यमेहमान शामिल हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 05:35 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 05:35 PM (IST)
मुफ्त कानूनी सेवा के बारे में बताया
मुफ्त कानूनी सेवा के बारे में बताया

जागरण संवाददाता, फरीदकोट

सरकारी आइटीआइ (एससी) में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी फरीदकोट की तरफ से जिला व सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी हरपाल सिंह की हिदायतों पर एक विशेष सेमिनार करवाया गया जिसमें सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी हरगुरजीत कौर बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुई।

इस मौके पर सीजेएम कम सचिव हरगुरजीत कौर ने शिक्षार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि महिलाओं, बच्चों, एससीएसटी, बेगार का मारे, बंधुआ मजदूरों, फैक्टरियों में काम करते कामगार, 3 लाख की वार्षिक आमदनी वाले लोग व मानसिक रोगी मुफ्त कानूनी सेवाएं लेने के हकदार हैं।

उन्होंने बताया कि कानूनी सलाह लेने के लिए भी किसी भी कामकाज वाले दिन अथॉरिटी के दफ्तर में संपर्क किया जा सकता है। विभाग की तरफ से ममता की उड़ान मुहिम शुरू की गई। इस मुहिम के अंतर्गत महिलाओं के साथ संबंधित कानूनों की जानकारी प्रदान की जाती है।

प्रोजेक्ट मैनेजर पंजाब लीगल अथॉरिटी सर्विस पंजाब आरती ंने लीगल अथॉरिटी पंजाब के कामकाज के बारे में विस्तार के साथ जानकारी देते हुए इस जानकारी को आगे अपने घरों, परिवारों और समाज में तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

एडवोकेट अविनाश कौर ने नालसा के अंतर्गत अलग-अलग कानूनों सबंधित जानकारी दी। उन्होंने नालसा लीगल सर्विस टू विकटम आफ एसिड अटैक स्कीम 2016, नालसा विक्टिम आफ ट्रैफिकिग एंड कमर्शियल सेक्कसूअल इकसपलाईटेशन सबंधित हमारे देश अंदर बने कानून के अंतर्गत पीडित को दीं जाने वाली सहूलतें और दोषियों दीं जाने वाली सजाओं संबंधी जानकारी प्रदान की।

जिला गाईडेंस काउंसलर जसबीर सिंह जस्सी ने कानून क्या है, कानून कैसे कार्य करता है, हमें इस की जानकारी होना क्यों जरूरी विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थी वर्ग को आने वाली लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वोट बनवाने और मतदान में भाग लेने का आहवान किया। संस्था के मुख्य अध्यापक मनजीत सिंह ने कानूनी साक्षरता सेमिनार के लिए पहुंची टीम का स्वागत व आभार जताया। कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की तरफ से शिक्षार्थियों को साहित्य भी बांटा गया। इस अवसर पर सरकारी आईटीआई के प्रशिक्षक राजिदर कौर, पूजा, प्रीति,संदीप सिंह, नवदीप सिंह, राजन कपूर आदि स्टाफ सदस्य भी हाजिर हुए।

chat bot
आपका साथी