Faridkot News: आत्महत्या के मामले में मृतक की पत्‍नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

पंजाब के फरीदकोट में आत्‍महत्‍या के मामले में मृतक की पत्‍नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राणी कौर के गांववासी बोहड़ सिंह के साथ अवैध संबंध बन गए। जिसके चलते हरमेश सिंह व उसकी पत्‍नी के बीच झगड़ा रहने लगा।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2023 02:43 PM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2023 02:43 PM (IST)
Faridkot News: आत्महत्या के मामले में मृतक की पत्‍नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज
आत्महत्या के मामले में मृतक की पत्‍नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, फरीदकोट: थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने एक व्यक्ति के आत्महत्या के मामले में उसकी पत्नि व उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस संबंध में गांव फिड्डे कलां निवासी जसपाल सिंह पुत्र महंगा सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार उसके पुत्र हरमेश सिंह का विवाह राणी कौर के साथ हुआ था। परन्तु राणी कौर के गांववासी बोहड़ सिंह के साथ अवैध संबंध बन गए। जिसके चलते हरमेश सिंह व उसकी पत्‍नी के बीच झगड़ा रहने लगा।

हरमेश सिंह को धमकियां देना शुरु कर दिया

इसी कारण राणी कौर अपनी मायके चली गई और वहीं रहने लगी। लेकिन उसने वहां से हरमेश सिंह को धमकियां देना शुरु कर दिया। जिसके चलते वह परेशान रहने लगा और उसने इसी परेशानी के चलते गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित राणी कौर पुत्र सूबा सिंह वासी जिला फिरोजपुर व बोहड़ सिंह वासी फिड्डे कलां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

वहीं दूसरी ओर नाबालिगा को भगाने के आरोप में एक नामजद

थाना सिटी फरीदकोट ने एक नाबालिगा को शादी का झांसा भगा ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में आरोपित व लड़की की तलाश की जा रही है।इस संबंध में स्थानीय सराफा बाजार निवासी सोनू द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार उसकी 17 वर्षीय भतीजी 21 मार्च को टयूशन पढ़ने के लिए गई थी। परन्तु वापिस नहीं लौटी। जिसके पश्चात उनके द्वारा उसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला।

मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी

लेकिन उन्हें संदेह है कि उसकी नाबालिग भतीजी को गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र पप्पु वासी बाजीगर बस्ती शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। क्योंकि वह उसकी भतीजी पर गलत नजर रखता था और घर के आसपास चक्कर लगाता रहता था। एएसआई गुरबख्श सिंह ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी