रैली निकाल कर ग्रीन दीपावली मनाने का दिया संदेश

शहर की प्रसिद्ध शिक्षक संस्था माउंट लिट्रा जी स्कूल के बच्चे जहां शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल व शहर का नाम रोशन कर रहे हैं वहीं विभिन्न त्यौहारों को धूमधाम से मनाने में भी अगर्णीय है। दीपावली के पवित्र अवसर पर स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। स्कूल परिसर में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान अल्बर्ट आइंस्टाइन के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। इससे पहले जूनियर व सीनियर केजी के बच्चों द्वारा स्कूल से किला मुबारक तक रैली निकाल कर लोगों को ग्रीन दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 07:24 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 07:24 PM (IST)
रैली निकाल कर ग्रीन दीपावली मनाने का दिया संदेश
रैली निकाल कर ग्रीन दीपावली मनाने का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

माउंट लिटरा जी स्कूल में दीपावली पर स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। स्कूल परिसर में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान अल्बर्ट आइंस्टाइन के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। इससे पहले जूनियर व सीनियर केजी के बच्चों द्वारा स्कूल से किला मुबारक तक रैली निकाल कर लोगों को ग्रीन दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर समूह विद्यार्थियों ने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया। इसके उपरांत स्कूल की सभी कक्षाओं के बच्चों ने अपनी-अपनी कक्षाओं को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया। बच्चों ने कक्षाओं में रंगोली बनाकर दीपावली को सुंदर ढंग से मनाने का संदेश दिया। स्कूल के प्रांगण में चार हाउस में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल चेयरमैन इंजीनियर चमन लाल गुलाटी व स्कूल प्रधानाचार्या पूनम विलम्बे द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं व कक्षा सजावट में अव्वल रहने वाले हाउस के बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी शिक्षकगण व स्टाफ सदस्यों को सुंदर सुंदर तोहफे देकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इसी तरह नर्सरी के बच्चों ने निरोग बाल आश्रम का दौरा किया व तोहफे देकर उनके साथ दीपावली का पवित्र त्योहार मनाया। स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी कोटकपूरा के कुष्ट आश्रम में गए और उन्हें वस्त्र देकर उनके साथ दीपावली का पर्व मनाया।

chat bot
आपका साथी