नुक्कड़ नाटक से भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक

स्थानीय छावनी परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य डॉ. हर¨जदर कौर के दिशा निर्देशों व अध्यक्षता में 29 अक्टूबर से चल रहे सतर्कता जागरुकता सप्ताह का समापन किया गया। केंद्रीय विद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान शनिवार को सुबह की प्रार्थना सभा में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। जिसका मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को समझना व उसके खिलाफ आवाज उठाया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 05:11 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 05:11 PM (IST)
नुक्कड़ नाटक से भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक
नुक्कड़ नाटक से भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

छावनी परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य डॉ. हर¨जदर कौर के दिशा निर्देशों व अध्यक्षता में 29 अक्टूबर से चल रहे सतर्कता जागरुकता सप्ताह का समापन किया गया।

केंद्रीय विद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान शनिवार को सुबह की प्रार्थना सभा में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसका मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को समझना व उसके खिलाफ आवाज उठाया था। यह नाटक राकेश कुमार व नीलम की देखरेख में पेश किया गया।

संयोजक आरडी गौतम ने भ्रष्टाचार के विभिन्न स्वरूपों को विद्यार्थियों के समक्ष पेश किया। प्राचार्य डॉ. हर¨जदर कौर ने विद्यार्थियों को समझाया कि वर्तमान समय में छोटे-बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का प्रसार हो चुका है। इससे बचने के लिए हमें अपने निजी स्वार्थों को त्याग कर समाज व राष्ट्र के हित में सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही हमें भ्रष्टाचार मुक्त समाज व देश दिला सकता है। उन्होंने कहा कि हमें देश के प्रति लगन व ईमानदारी से सोचना चाहिए। उन्होंने सभी को समाज में फैली बुराईयों के खात्मे के लिए आगे आने की अपील की।

इस अवसर पर मेडियम रेजीमेंट के लेफ्टीनेंट आनंदू ने विद्यार्थियों को पीपीटी के माध्यम से आर्मी कौशलों के बारे में अवगत करवाया।

chat bot
आपका साथी