एनसीसी कैडेट्स ने स्कूल के आसपास की सफाई

डीएवी एडवर्डगंज सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स तथा छह पंजाब ग‌र्ल्स एनसीसी बटालियन दानेवाल के सहयोग से विद्यालय के परिसर एवं विद्यालय के आसपास स्वछ भारत-स्वस्थ भारत कार्यक्रम के तहत स्वछता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 06:08 PM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 06:08 PM (IST)
एनसीसी कैडेट्स ने स्कूल के आसपास की सफाई
एनसीसी कैडेट्स ने स्कूल के आसपास की सफाई

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : डीएवी एडवर्डगंज सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स तथा छह पंजाब ग‌र्ल्स एनसीसी बटालियन दानेवाल के सहयोग से विद्यालय के परिसर एवं विद्यालय के आसपास स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान की अगुवाई विद्यालय की प्राचार्य संध्या बठला ने की। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा लोगों को सिगल यूज प्लास्टिक के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। अपने आसपास गंदगी से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। लोगों को सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य बठला ने कहा कि गांधी जयंती व शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के अभियान को और आगे बढ़ाते एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से लोगों में जागरूकता अभियान चलाकर साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। छह पंजाब ग‌र्ल्स एनसीसी बटालियन दानेवाला के सीओ कर्नल आरएस भर्ती द्वारा विद्यालय के स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा आगे भी इसी तरह से स्वच्छता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के अभियान को सार्थक बनाने के लिए मनप्रीत कौर एवं रमनप्रीत कौर का विशेष सहयोग रहा। इस मौके स्कूल के चेयरमैन कृष्ण कुमार छाबड़ा, मुख्य अध्यापिका अमरजीत कौर मक्कड़, कर्नल आरएस भट्टी, मेजर नेकराम, संजय, रणजीत व राजेश आहूजा भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी