बलबीर स्कूल के 33 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

राम मोहम्मद सिंह आजाद वेल्फेयर सोसायटी की तरफ से प्रधान अशोक कौशल सचिव कुलवंत सिंह चानी सलाहकार गुरिन्द्र सिंह कोटकपूरा व प्रो.हरबंस सिंह पदम की अध्यक्षता में स्थानीय सरकारी बलबीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सेवामुक्त जंगलात अधिकारी श्याम लाल चावला बतौर मुख्यमेहमान शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 May 2019 10:37 PM (IST) Updated:Wed, 29 May 2019 10:37 PM (IST)
बलबीर स्कूल के 33 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
बलबीर स्कूल के 33 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

संवाद सहयोगी, फरीदकोट : राम मोहम्मद सिंह आजाद वेल्फेयर सोसायटी की तरफ से प्रधान अशोक कौशल, सचिव कुलवंत सिंह चानी, सलाहकार गुरिन्द्र सिंह कोटकपूरा व प्रो.हरबंस सिंह पदम की अध्यक्षता में स्थानीय सरकारी बलबीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सेवामुक्त जंगलात अधिकारी श्याम लाल चावला बतौर मुख्यमेहमान शामिल हुए। इस समारोह में स्कूल की 6वीं से 12वीं कक्षा तक पहले तीन स्थान हासिल करने वाले 33 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान अशोक कौशल ने बताया कि सोसायटी द्वारा अब तक 83 स्कूलों व 5 अन्य स्थानों पर समागम आयोजित करवाए जा सकते है। इस मौके पर जुवनाइल जस्टिस बोर्ड के सदस्य एडवोकेट सरबजीत सिंह बराड़ ने बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मास्टर सोमइंद्र सिंह सुनामी द्वारा बच्चों से सवाल पूछे गए और सही जबाव देने वाले 12 बच्चों को 100-100 रूपये नकद ईनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रिसिपल दर्शन सिंह, नंबरदार सुखविदर सिंह पप्पू, तरसेम नरूला, भारत भूषण मित्तल, इकबाल सिंह मंघेड़ा, गुरचरण सिंह मान व अवतार सिंह भी हाजिर हुए। अंत में स्कूल प्रिसिपल नीलम रानी व मुख्य मेहमान श्याम लाल चावला का सम्मान किया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी