शिक्षा विभाग ने School Timing में किया बदलाव, 20 मिनट की हुई कटौती Chandigarh News

सिंगल शिफ्ट में चल रहे स्कूलों का टाइम सुबह 8.20 से लेकर दोपहर 2.40 तक कर दिया गया है। पहले यह टाइम सुबह 8.20 से लेकर दोपहर 3 बजे तक का होता था।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 04:56 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 09:33 AM (IST)
शिक्षा विभाग ने School Timing में किया बदलाव, 20 मिनट की हुई कटौती Chandigarh News
शिक्षा विभाग ने School Timing में किया बदलाव, 20 मिनट की हुई कटौती Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में इस बार पड़ रही अधिक सर्दी की वजह से सरकारी स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। यूटी शिक्षा विभाग की ओर से अब स्कूलों के टाइम में 20 मिनट की कटौती की गई है। जिसके तहत अब सिंगल शिफ्ट में चल रहे स्कूलों का टाइम सुबह 8.20 से लेकर दोपहर 2.40 तक कर दिया गया है। जबकि पहले यह टाइम सुबह 8.20 से लेकर दोपहर 3 बजे तक का होता था। लेकिन पेरेंट्स की ओर से विभाग को बार-बार सर्दी की वजह से दोपहर के टाइम को कम करने का आग्रह किया गया था। दूर से आने और जाने वालें स्टूडेंट्स को दोपहर तीन बजे छुट्टी होने की वजह से घर पहुंचते-पहुंचते देर शाम हो जाती थी।

डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों के टाइम में भी बदलाव

वहीं विभाग की ओर से दो शिफ्टों में चलने वाले स्कूलों का टाइम भी बदला गया है। जिसके तहत मोर्निंग शिफ्ट का टाइम सुबह 7.50 से दोपहर 2.10 बजे तक कर दिया गया है, जोकि पहले सुबह 7.50 से दोपहर 2.30 बजे तक था। वहीं इवनिंग शिफ्ट का टाइम सुबह 10.50 बजे से शाम 5.10 बजे तक कर दिया गया है। जोकि पहले सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक का था। विभाग का यह आदेश जनवरी और फरवरी तक ही लागू रहेगा। उसके बाद सभी स्कूलों की टाइमिंग वापस पुरानी वाली कर दी जाएगी। बच्चों और शिक्षकों की सुविधा को देखते हुए विभाग ने यह फेरबदल किया है। ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

chat bot
आपका साथी