शहीदों के लिए पीयू में निकली तिरंगा यात्रा, फंड जुटाने की भी शुरुआत

फंड जुटाने की मुहिम शुक्रवार को आरंभ हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 09:36 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 09:36 PM (IST)
शहीदों के लिए पीयू में निकली तिरंगा यात्रा, फंड जुटाने की भी शुरुआत
शहीदों के लिए पीयू में निकली तिरंगा यात्रा, फंड जुटाने की भी शुरुआत

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवारो को आर्थिक सहायता देने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी में फंड जुटाने की मुहिम शुक्रवार को आरंभ हुई। यह मुहिम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पीयू के अन्य स्टूडेंट्स संगठनों के साथ शुरू की है। जिसकी शुरुआत करने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम का आरंभ देशभक्ति गीतों और कविताओं से हुआ। पुलवामा के हमले को जीवंत रूप देने के लिए संवाद थिएटर ग्रुप की तरफ से बस अब और नहीं नाटक का भी मंचन किया गया। जिसमें बताया गया कि किस प्रकार से सैनिक खुशी-खुशी ड्यूटी के लिए जा रहे थे, लेकिन अचानक धमाका होता है। मौके पर एबीवीपी के पीयू प्रेसिडेंट कुलदीप, विक्रांत खंडेलवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। कांग्रेस ने खरीदी पुरानी जीपें, हमने कोई घोटाला नहीं किया

सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने सबसे पहले इंग्लैंड से जीपें खरीदी थी, जोकि पुरानी थी, बस उसमें रंग किया गया था। वे जीपें सैनिकों के लिए थी। कांग्रेस ने कई घोटाले किए, लेकिन भाजपा सरकार ने घोटाले के बजाय तीन साल में तीन लाख से भी ज्यादा बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदी। टैंक, फाइटर प्लेन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को विदेशों से भारी रकम चुका कर देने के बजाय खुद तैयार करना शुरू किया। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू पर आरोप लगाया कि वे जम्मू-कश्मीर मामले का समाधान नहीं ढूंढ़ पाए। देश को एकजुट करने का काम सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ही किया था। उन्होंने देश के विभिन्न यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स और मीडिया ग्रुपों पर भी निशाना साधा। कहा कि जेएनयू में अफजल गुरु को शहीद बताया जाता है और कहा जाता है कि कितने अफजल मारोगे, हर घर में अफजल पैदा होगा। मैं उन लोगों को जवाब देता हूं कि तुम चाहे जितने भी अफजल लाओ, हर किसी को हम मार गिराएंगे। तिरंगा यात्रा निकाल दी शहीदों को श्रद्धाजंलि

कार्यक्रम के अंत में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जोकि लॉ ऑडिटोरियम से स्टूडेंट्स सेंटर तक निकाली गई। हाथों में तिरंगे लेकर भारत माता की जय के नारों के बीच स्टूडेंट सेंटर पर शहीदों को नमन किया गया और फंड जुटाने के कार्यक्रम में योगदान देने की अपील की गई। बताया गया कि केंद्र सरकार की वेबसाइट भारत के वीर पर जाकर भी दान दे सकते हैं।

chat bot
आपका साथी