चूहा आजाद करने निकला व्यक्ति खुद पिंजरे में कैद

अलग-अलग थाना पुलिस ने कुल पांच लोगों को क‌र्फ्यू नियम तोड़ने पर गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन बिना मास्क वाले आरोपित भी शामिल हैं।

By Edited By: Publish:Thu, 30 Apr 2020 09:31 PM (IST) Updated:Fri, 01 May 2020 03:01 AM (IST)
चूहा आजाद करने निकला व्यक्ति खुद पिंजरे में कैद
चूहा आजाद करने निकला व्यक्ति खुद पिंजरे में कैद

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। शहर में क‌र्फ्यू नियम तोड़ने वालों को किसी भी हालत में पुलिस नहीं बख्श रही है। सेक्टर-23 में घर से पिंजरा लेकर चूहा आजाद करने निकले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क‌र्फ्यू तोड़ने के नियम धारा 188 के तहत पुलिस आरोपित व्यक्ति को सेक्टर-17 थाने में लेकर गई। जहां घंटों इंतजार के बाद सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने जमानत पर उसे घर लेकर गए। वहीं, अलग-अलग थाना पुलिस ने कुल पांच लोगों को क‌र्फ्यू नियम तोड़ने पर गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन बिना मास्क वाले आरोपित भी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर-23 निवासी अजय कुमार के घर में चूहे सामान काटकर खराब कर रहे थे। इसी वजह से अजय कुमार ने देर रात घर में चूहे पकड़ने वाला पिंजरा लगाकर जाल बिछा दिया था। दूसरे दिन सुबह पिंजरे में चूहे को कैद देख वह पिंजरा लेकर मदर टेरेसा बिल्डिंग के समीप उसे आजाद करने निकल गया। चूहे को आजाद कर वापस मुड़ा होगा कि अचानक पेट्रोलिंग करती पुलिस की नजर पड़ गई। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह चूहे को आजाद करने आया था। जिसके बाद क‌र्फ्यू तोड़ने की धारा के तहत थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

चूहे को आजाद कर लिया अब

पुलिस की गाड़ी में बैठ जाओ सेक्टर-17 थाने में अजय कुमार ने बताया कि वह चूहा आजाद करके वापस घर की ओर मुड़ा था। अभी पुलिस कर्मियों ने उसे पूछताछ कर कहा कि चूहे को आजाद कर लिए तो अब पुलिस की गाड़ी में बैठ जाओ। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने परिजनों को सूचना दिए बगैर ही उसे थाने में बैठा रखा है। जबकि, उसके परिजन यह सोच रहे होंगे कि मै चूहा आजाद करने गया हूं।

19698 राउंडअप और 789 गिरफ्तार, 1278 से करवाया आरोग्य सेतु एप डाउनलोड

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस की वजह से 24 मार्च को क‌र्फ्यू लागू हुआ था। पुलिस ने 30 अप्रैल तक कुल 19698 लोगों को राउंडअप कर 789 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कुल 528 केस दर्ज हुए हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने 6261 गाड़ियां जब तक किया है।

chat bot
आपका साथी