आम के चटकारों ने याद दिलाए बचपन के वो दिन

फेस्ट क्लब के सदस्यों के लिए आयोजित किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Jun 2019 08:45 PM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2019 08:45 PM (IST)
आम के चटकारों ने याद दिलाए बचपन के वो दिन
आम के चटकारों ने याद दिलाए बचपन के वो दिन

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : प्रेस क्लब सेक्टर-27 में रविवार को मैंगो फेस्ट आयोजित किया गया। यह फेस्ट क्लब के सदस्यों के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें प्रेस क्लब के सदस्य अपने परिवार के साथ पहुंचे और उन्होंने फेस्टिवल में मौजूद आमों का जमकर स्वाद लिया। फेस्ट में अमरपाली, लंगड़ा, केसर, चौसा, दसहरी आदि किस्मों के आमों का पेश किया गया था। हर आम स्वाद के कारण अलग सी पहचान रखता है। आम खाने के अलावा यहां पर मैंगो शेक भी पिलाया गया जोकि चैरी, बादाम को मिक्स करके दिया गया। इसके अलावा फेस्ट में चटनी की कई रेसिपियों को भी पेश किया गया। जिसे बनाने के बारे में भी जानकारी दी गई। बुजुर्गो ने किया बचपन के दिनों को याद

मौके पर पहुंचे हुई कई वरिष्ठ पत्रकारों ने बचपन के दिनों को याद किया। जब आम के लिए पेड़ों के नीचे ही पूरे-पूरे दिन गुजर जाते थे। कई पत्रकारों ने कहा कि आज चाहे हम बहुत विकास कर चुके हैं लेकिन वह पुराने खट्टे आमों के चटकारे आज भी बहुत याद आते हैं। मुख्य तौर पर पत्रकार नरेश कौशल, आलोक कुमार मौजूद रहे। महिलाओं ने सीखी रेसिपी

फेस्ट के दौरान महिलाओं को आम की चटनी बनानी भी सिखाई गई। जिसे महिलाओं ने जाना और खुद उसे घर में बनाने की सावधानियों के बारे में जानकारी हासिल की। फेस्ट में करीब पांच प्रकार की चटनी बनाने की रेसिपी बताई गई। बच्चों ने उठाया लुत्फ

मौके पर पहुंचे बच्चों ने भी जमकर आमों के चटकारे लिए। बच्चों ने मैंगो शेक से कही ज्यादा आम को खाने में उत्सुकता दिखाई। कई आमों के छिलके कमजोर होने के कारण उन्हें काटकर खाने के बारे में भी जानकारी हासिल की। यह फेस्ट आर्गेनिक शेयरिग के संस्थापक राहुल महाजन की तरफ से लगाया गया था।

chat bot
आपका साथी