नई तकनीक का आविष्कार : 100% हार्ट ब्लॉकेज के दो मरीजों का आधे घंटे में सफल ऑपरेशन

इस नई तकनीक को यश-प्रशांत पीजीआइ चंडीगढ़ तकनीक का नाम दिया गया है। इसे इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट (आइपीआर) के अंतर्गत कॉपी राइट करवाया जा रहा है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 12:27 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 12:27 PM (IST)
नई तकनीक का आविष्कार : 100% हार्ट ब्लॉकेज के दो मरीजों का आधे घंटे में सफल ऑपरेशन
नई तकनीक का आविष्कार : 100% हार्ट ब्लॉकेज के दो मरीजों का आधे घंटे में सफल ऑपरेशन

चंडीगढ़, जेएनएन। पीजीआइ के एडवांस हार्ट विभाग के डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी के 100 प्रतिशत ब्लॉकेज के दो मरीजों का सीसीटी तकनीक से सफल ऑपरेशन कर नई तकनीक का आविष्कार किया है। यह ऑपरेशन आधे घंटे में किए गए। इस नई तकनीक को 'यश-प्रशांत पीजीआइ चंडीगढ़ तकनीक' का नाम दिया गया है। इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट (आइपीआर) के अंतर्गत कॉपी राइट करवाया जा रहा है। इस संदर्भ में जापान मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टर शर्मा को पत्र भेज कर सीसीटी तकनीक 2019 कांफ्रेंस  में आमंत्रित किया था। पीजीआइ के एडवांस कार्डियेक सेंटर के प्रमुख डॉक्टर यशपाल शर्मा ओर डॉक्टर प्रशांत की टीम ने नई तकनीक पर काम करते हुए सफलता हासिल की।

डॉक्टर यशपाल शर्मा ने बताया कि कांप्लेक्स कार्डियोवस्कुलर थेरेपुटिक (सीसीटी) तकनीक से आसान, सस्ता एवं कम समय में मरीज का इलाज हो सकेगा। पहले यह इलाज बहुत जटिल एवं रिस्क में रह करना पड़ता था। डॉक्टर शर्मा ने बताया यह तकनीक बहुत कम रिस्क में रह कर किए जाने वाला इलाज है। डॉक्टर शर्मा ने बताया हाल ही में उनके जापान दौरे के दौरान सीसीटी फैकल्टी कांफ्रेंस में उन्होंने इस तकनीक पर मुख्य लेक्चर में बताया। जापान की मेडिकल टीम ने इसमें अपनी गहरी रूचि दिखाई। डॉक्टर शर्मा ने बताया इस तकनीक से मरीज का जल्दी बिना रिस्क के इलाज होगा। उन्होंने दावा किया कि इस तकनीक से इलाज काफी सस्ता होगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी