बिगड़ा रसोई का बजट, चंडीगढ़ में बढ़े प्याज के दाम, दालें भी हुई महंगी

शहर में बढ़ते प्याजा के दाम लोगों को रुलाने लगे हैं। दिन प्रतिदिन महंगाई की मार झेल रहे लोगों की अब प्याज के दामों ने टेंशन में डाल दिया है। प्याज के दाम बढ़ने से लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 12:18 PM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 12:18 PM (IST)
बिगड़ा रसोई का बजट, चंडीगढ़ में बढ़े प्याज के दाम, दालें भी हुई महंगी
चंडीगढ़ में प्याज के दाम बढ़ने से लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। इससे आम आदमी की रसोई का बजट डगमगा चुका है। दाल और सरसों के तेल के बाद प्याज के रेट में भारी इजाफा हुआ है। चंडीगढ़ में प्याज 45 से 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं, रसोई गैस के दाम बढ़ने से लोगों को और ज्यादा महंगाई की मार पड़ी है। घरेलू गैस के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

विक्रेताओं के अनुसार इन दिनों चंडीगढ़ में प्याज की सप्लाई नासिक से ही आ रही है। नासिक से पैदावार कम होने के कारण प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, अभी प्याज के दामों में राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। एक माह तक प्याज के रेट कम होने के आसार नहीं है। 

जबकि आलू 10 और टमाटर का रेट 30 रुपये किलो पहुंच गया है। नासिक से हर पांच ट्रक प्याज के आ रहे हैं। पिछले माह प्याज का दाम 15 से 20 रुपये प्रति किलो था। इन दिनों शहर के सेक्टरों में लगने वाली अपनी मंडियां भी खुल गई हैं।

स्माल वेजिटेबल सेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष देसराज का कहना है कि प्याज को छोड़कर बाकी सब्जियों के रेट नहीं बढ़े हैं। वहीं धनास के जन्नत करियाना स्टोर के संचालक अनिल मैदान का कहना है कि इस समय हर दाल के रेट में 30 से 40 रुपये का इजाफा हो गया है जबकि सरसों का तेल भी 40 रुपये लीटर तक महंगा हो गया है।

chat bot
आपका साथी