स्मार्ट सिटी बनाएगा 24 घंटे पानी की सप्लाई का प्रोजेक्ट, रखरखाव पर 92 करोड़ खर्च करेगी एमसी

प्रोजेक्ट बनाने के बाद नगर निगम को चलाने के लिए सौंपने का प्रस्ताव बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 10:51 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:11 AM (IST)
स्मार्ट सिटी बनाएगा 24 घंटे पानी की सप्लाई का प्रोजेक्ट, रखरखाव पर 92 करोड़ खर्च करेगी एमसी
स्मार्ट सिटी बनाएगा 24 घंटे पानी की सप्लाई का प्रोजेक्ट, रखरखाव पर 92 करोड़ खर्च करेगी एमसी

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़ : मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने का प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी पूरा करेगा लेकिन यह प्रोजेक्ट बनाने के बाद नगर निगम को चलाने के लिए सौंपने का प्रस्ताव बनाया गया है। 15 साल के रखरखाव पर खर्चा 92.11 करोड़ रुपये आएगा। स्मार्ट सिटी यह काम नगर निगम को ट्रांसफर करना चाहता है। जबकि नगर निगम की वित्तीय हालात खस्ता है। 25 फरवरी को होने वाली नगर निगम की सदन की बैठक में रखरखाव का काम एमसी को ट्रांसफर करने का फैसला लिया जाएगा। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के अनुसार पहले से पूरे शहर में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने का प्रोजेक्ट नगर निगम द्वारा ही लागू किया जाएगा। जन स्वास्थ्य विभाग नगर निगम के अंतर्गत ही है, ऐसे में मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की सप्लाई के प्रोजेक्ट के रखरखाव का काम भी नगर निगम के पास ही होना चाहिए लेकिन स्मार्ट सिटी कंपनी इस रखरखाव पर होने वाला 92.11 करोड़ रुपये का खर्चा ट्रांसफर नहीं करेगी। लगभग 71 करोड़ होंगे निर्माण पर खर्च

मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने के प्रोजेक्ट पर कुल 162.91 करोड़ रुपये का खर्चा आना है जिनमें 70.78 करोड़ रुपये का खर्चा इस प्रोजेक्ट के निर्माण पर आएगा। जबकि बाकी खर्चा रखरखाव का है। स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने के प्रोजेक्ट को पास कर चुका है। पूरे शहर में पानी की सप्लाई शुरू करने से पहले मनीमाजरा में 24 घंटे सप्लाई

नगर निगम के अनुसार पूरे शहर में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने के प्रोजेक्ट पर सात साल लग जाएंगे। जिस पर 800 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा जिनमें से 444 करोड़ रुपये का लोन इस प्रोजेक्ट के लिए फ्रांस सरकार दे रही है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट से 24 घंटे पानी की सप्लाई 2027 में शुरू होगी। फ्रांस से लिया हुआ लोन भी नगर निगम ही चुकाएगा। लेकिन मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की सप्लाई पूरे शहर के मुकाबले पहले शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत मनीमाजरा में स्मार्ट वाटर मीटर भी लगाएं जाएंगे। स्मार्ट सिटी इस प्रोजेक्ट पर इस साल ही जुट जाएगा। फंड भी ट्रांसफर करे स्मार्ट सिटी

सीनियर डिप्टी मेयर रविकांत शर्मा का कहना है कि स्मार्ट सिटी की ओर से जो मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने के प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है, वह अच्छा है। नगर निगम को रखरखाव का काम तो दिया जा रहा है लेकिन रखरखाव पर जो खर्चा होना है, वह भी स्मार्ट सिटी या प्रशासन को नगर निगम को ट्रांसफर करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी