पॉजिटिविटी रेट 25 से 14 फीसद तक पहुंचा

शहर में पॉजिटिविटी रेट एक हफ्ते में 11 फीसद कम हो गया। जो पॉजिटिविटी रेट एक दिन में 25.91 फीसद तक पहुंच गया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 11:26 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 11:26 PM (IST)
पॉजिटिविटी रेट 25 से 14 फीसद तक पहुंचा
पॉजिटिविटी रेट 25 से 14 फीसद तक पहुंचा

विशाल पाठक, चंडीगढ़

शहर में पॉजिटिविटी रेट एक हफ्ते में 11 फीसद कम हो गया। जो पॉजिटिविटी रेट एक दिन में 25.91 फीसद तक पहुंच गया था। अब पॉजिटिविटी रेट 14 फीसद पर आ गया है। इसका मुख्य कारण अब रोजाना जो संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं, वह 500 से 800 के बीच रह गए हैं। डेढ़ हफ्ते पहले शहर में रोजाना एक से डेढ़ हजार संक्रमित मामले सामने आ रहे थे। पॉजिटिविटी रेट कम होने का दूसरा बड़ा कारण नए संक्रमित मरीजों के मुकाबले 70 फीसद पुराने संक्रमित मरीज अब रिकवर कर रहे हैं। रोजाना 800 से 1200 संक्रमित मरीज कोरोना से ठीक हो रहे हैं। सप्ताह में कोरोना से 16 लोगों की मौत

एक सप्ताह में 16 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इनमें 70 फीसद लोग ऐसे थे, जिन्होंने वैक्सीन एक या दोनों डोज नहीं लगवाई थी। कोरोना से अब तक 1,103 लोगों की मौत हो चुकी है। 7,768 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। एक्टिव मरीजों की रफ्तार हुई कम

एक्टिव मरीजों की बढ़ती संख्या पूरे देश में चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा दर्ज की गई थी। उसका मुख्य कारण था रोजाना जो नए संक्रमित मामले आ रहे थे, वह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या से कम थे, लेकिन अब ठीक होने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या नए मामलों से 70 फीसद अधिक हैं। ऐसे में देश में अब चंडीगढ़ सबसे कम एक्टिव मरीजों की बढ़ती संख्या के राज्यों में शामिल है। ऐसे कम हुआ शहर का पॉजिटिविटी रेट

तारीख पॉजिटिव केस ठीक हुए पॉजिटिव मरीज कोरोना से मौत पॉजिटिविटी रेट

17 जनवरी 864 961 02 21.42

18 जनवरी 1,275 799 02 21.96

19 जनवरी 1,502 1,112 02 25.91

20 जनवरी 1,294 1,336 02 19.30

21 जनवरी 1,172 1,832 02 17.06

22 जनवरी 1,149 1,792 03 20.10

23 जनवरी 808 1,356 02 14.01

24 जनवरी 568 863 01 14.49

chat bot
आपका साथी