चंडीगढ़ में सरेआम परोसा जा रहा था हुक्का, पुलिस ने सेक्टर-7 के रिफ क्लब में रेड कर तीन दबोचे

अनलाक में छूट मिलने के बाद चंडीगढ़ के क्लबों में सरेआम हुक्का परोसा जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने दूसरी बार हुक्का पार्टी के दौरान रेड कर की और हुक्का परोसने वाले क्लब मालिक अंकित मैनेजर अंकुर और कर्मचारी देवेंदर को गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 20 Dec 2020 07:48 AM (IST) Updated:Sun, 20 Dec 2020 07:48 AM (IST)
चंडीगढ़ में सरेआम परोसा जा रहा था हुक्का, पुलिस ने सेक्टर-7 के रिफ क्लब में रेड कर तीन दबोचे
शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस ने दूसरी बार हुक्का पार्टी के दौरान रेड कर की।

चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-7 स्थित रिफ क्लब में शुक्रवार देर रात अनलाक में छूट मिलने के बाद दूसरी बार हुक्का पार्टी के दौरान पुलिस ने रेड कर दी। पुलिस ने क्लब के अंदर परोसने वाले एक कर्मचारी, मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान क्लब मालिक अंकित, मैनेजर अंकुर और कर्मचारी देवेंदर के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज कर जमानत पर छोड़ दिया।

एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के निर्देशानुसार सेक्टर-26 थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने शुक्रवार को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिलने पर रिफ क्लब में रेड कर दी। इस दौरान क्लब के अंदर लड़के-लड़कियां हुक्का पी रहे थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें क्लब मालिक और मैनेजर की परमिशन पर हुक्का भरकर परोसा जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मालिक, मैनेजर सहित कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

एक दिन पहले भी क्लब में सात गिरफ्तार
17 दिसंबर की रात सेक्टर-7 स्थित टर्मिनेल-7 क्लब में वीरवार रात लड़के-लड़कियों की हुक्का पार्टी चल रही थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने क्लब के मालिक, मैनेजर सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया। आरोपितों में क्लब मालिक शुभम, मैनेजर अादित्य, कर्मचारी नवनीत सिंह, अमरजीत, सुखविंदर, अक्षय कुमार और अमन शामिल थे।

प्रशासक के निर्देश और डीसी के आदेशों की धज्जियां
इससे पहले सेक्टर-26 थाना पुलिस ने एससीओ नंबर-43 स्थित क्योजो क्लब पर रेड कर हुक्का पार्टी के दौरान मैनेजर को गिरफ्तार किया था। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सख्त निर्देश और डीसी मनदीप सिंह बराड़ के आदेश के बावजूद शहर में डिस्कोथेक और नाइट क्लब में जमकर हुक्का पार्टी चल रही हैं। लेकिन पुलिस भी कुछ चुनिंदा डिस्कोथेक व नाइट क्लब पर केस दर्ज कर खानापूर्ति कर रही है। सेक्टर-26 मध्यमार्ग पर फ्रंट और बैक साइड पर कुल मिलाकर 112 नाइट क्लब और डिस्कोथेक हैं। लेकिन अब तक सिर्फ कुछ ही क्लब पर पुलिस ने हुक्का परोसने को लेकर कार्रवाई की है। जबकि शहर के 90 फीसद नाइट क्लब और डिस्कोथेक में जमकर हुक्का परोसा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी