चंडीगढ़ नगर निगम के पेट्रोल पंप पर नहीं मिलता पेट्रोल, लोग वाहनों को धक्का लगाने को मजबूर

अगर आप चंडीगढ़ नगर निगम के पेट्रोल पंप में ईंधन भरवाते हैं तो कभी इनके भरोसे न रहें। क्योंकि इनके पेट्रोल स्टेशन पर कभी भी पेट्रोल खत्म हो जाता है और लोगों को बिना वजह परेशान होना पड़ता है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 02:42 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 02:42 PM (IST)
चंडीगढ़ नगर निगम के पेट्रोल पंप पर नहीं मिलता पेट्रोल, लोग वाहनों को धक्का लगाने को मजबूर
चंडीगढ़ नगर निगम के पेट्रोल पंप पर नहीं मिलता पेट्रोल।

चंडीगढ़, [सुमेश ठाकुर]। चंडीगढ़ नगर निगम ने राजस्व बढ़ाने के लिए वर्ष 2020 में दो पेट्रोल पंप खोले। लेकिन यह पेट्रोल पंप लोगों को लिए परेशानी बने हुए हैं। क्योंकि यहां पट्रोल और डीजल भरवाने आने वाले वाहन चालकों को कभी कबार खाली हाथ लौटना पड़ता है। क्योंकि यह पेट्रोल पंप ईंधन न होने के कारण बंद रहते हैं। 

उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने शहर में दो पेट्रोल पंप खोले हैं, जिनमें एक पेट्रोल पंप सेक्टर-51 तो दूसरा रामदरबार चौक के साथ औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में है। रामदरबार चौक के साथ खुला हुआ पेट्रोल पंप मोहाली के जीरकपुर से आठ किलोमीटर की दूरी पर एकमात्र पेट्रोल पंप है। लेकिन नगर निगम के पेट्रोल पंप पर ईंधन न मिलने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है।

रामदरबार चौक के साथ औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित नगर निगम का पेट्रोल स्टेशन।

मोहाली के मुकाबले चंडीगढ़ में पेट्रोल सस्ता

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में खुले यह पेट्रोल पंप नेशनल हाईवे पर स्थित है। जिस पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इस पेट्रोल पंप से आगे पंजाब शुरू हो जाता है। पंजाब में पेट्रोल चंडीगढ़ के मुकाबले महंगा है। इसलिए ज्यादातर लोग यहां पेट्रोल डलवाने पहुंचते हैं। लेकिन यहां पेट्रोल न मिलने पर लोगों को परेशान होने के साथ मायूस भी होना पड़ता है। 

सीएनजी, इलेक्ट्रिकल चार्जिंग तो दूर, पेट्रोल ही नहीं मिलता

23 सितंबर 2020 को नगर निगम ने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के साथ समझौता किया था। उस समय नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने कहा था कि गुणवता के साथ बनाए रखने के साथ भरोसा भी बनाकर रखेंगे। इसके साथ ही घोषणा हुई थी कि पेट्रोल पंप पर सीएनजी, इलेक्ट्रिक चार्जिंग सुविधा भी होगी। लेकिन वर्तमान में इस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल ही नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Night Curfew, Lockdown in Punjab: पूरे पंजाब में नाइट कर्फ्यू, सियासी सभाओं पर रोक, मॉल व दुकानों में भी पाबंदी

यह भी पढ़ें: यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी की बुलेट प्रूफ एंबुलेंस पर नया खुलासा, जानें कहां तैयार की गई

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी