निगम कर्मचारी घर जाकर ठीक करेंगे गारबेज कलेक्शन चार्ज

नगर निगम की ओर से इस समय दस सेक्टरों में पानी के बिल में गारबेज कलेक्शन चार्ज जोड़कर भेजे गए हैं। इन एरिया के लोगों में रोष है। कई लोगों ने अपना पिछला भुगतान कर दिया है इसके बावजूद उन्हें पिछला बिल भी भुगतान करने के लिए भेजा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 09:28 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 09:28 PM (IST)
निगम कर्मचारी घर जाकर ठीक करेंगे गारबेज कलेक्शन चार्ज
निगम कर्मचारी घर जाकर ठीक करेंगे गारबेज कलेक्शन चार्ज

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : नगर निगम की ओर से इस समय दस सेक्टरों में पानी के बिल में गारबेज कलेक्शन चार्ज जोड़कर भेजे गए हैं। इन एरिया के लोगों में रोष है। कई लोगों ने अपना पिछला भुगतान कर दिया है इसके बावजूद उन्हें पिछला बिल भी भुगतान करने के लिए भेजा गया है। नगर निगम ने शिकायतों का निवारण करवाने के लिए कमेटी का भी गठन किया है। लेकिन अपना बिल ठीक करवाने के लिए लोगों को नगर निगम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ऐसे मे अब नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की है कि चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर लोगों के बिल ठीक करने के लिए उनके घर पर जाएंगे। बिल की दिक्कतों को मौके पर ही दूर करेंगे।

नगर निगम ने शिकायत निवारण कमेटी का चेयरमैन एमओएच डा. अमृत वड़िग को बनाया है। अगले दिनों में शहर के दूसरे सेक्टरों के पानी के बिल में गारबेज कलेक्शन चार्ज जोड़कर भेजे जाएंगे। इस समय पानी के बिल से ज्यादा गारबेज कलेक्शन चार्जेस का बिल है क्योंकि नगर निगम पिछले पांच माह का भी चार्ज मांग रहा है जबकि लोगों का कहना है कि पिछले चार्जेस उन्होंने गारबेज कलेक्टर्स को दे दिए हैं। घर पर आने वाले सीएसआइ के अधिकार बढ़ा दिए गए हैं। उन्हें मौके पर बिल ठीक करके संशोधन करने का अधिकार दिया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि जब गाड़ी आई ही नहीं फिर वह कचरे का शुल्क का भुगतान क्यो करें। इसलिए अब घर जाकर भी लोगों की समस्या समाधान का उपाय निकाला है। नगर निगम ने जनवरी माह से सेक्टर-1 से लेकर 30 तक के एरिया में गाड़ियां लगाकर गारबेज इकट्ठा करने का सिस्टम शुरू किया है।

समस्या हो तो यहां करें शिकायत

नगर निगम के अनुसार गारबेज कलेक्शन चार्जेस से जुड़ी समस्या के लिए लोग 0172-2773340 पर कॉल कर सकते हैं। कचरे से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी यहां पर फोन किया जा सकता है। इस नंबर पर शिकायत आने पर कर्मचारी लोगों के घर जाएंगे।

chat bot
आपका साथी