Mohali MC Polls: घोषणा पत्र जारी करने आए भाजपा पदाधिकारियों का मोहाली में घेराव, पुलिस तैनात

मोहाली नगर निगम चुनाव को लेकर वीरवार को मोहाली में चुनावी घोषणा पत्र जारी करने आए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों का लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहे थे।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 03:54 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 03:54 PM (IST)
Mohali MC Polls: घोषणा पत्र जारी करने आए भाजपा पदाधिकारियों का मोहाली में घेराव, पुलिस तैनात
मोहाली नगर निगम चुनाव को लेकर अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने पहुंचे भाजपा नेताओं का विरोध करत लोग।

मोहाली [रोहित कुमार]। मोहाली नगर निगम चुनाव को लेकर वीरवार को मोहाली में चुनावी घोषणा पत्र जारी करने आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों का लोगों ने विरोध किया। भाजपा पदाधिकारी चुनाव घोषणा पत्र जारी कर रहे थे तो बाहर किसान हंगामा कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहे थे।

भाजपा के सचिव सुभाष शर्मा, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी व अन्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ये कांग्रेस के वर्कर हैं जो हंगामा कर रहे हैं। आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा पूरे सूबे में बेहतर प्रदर्शन करेगी। 2015 के आंकड़ा का वोट प्रतिशत निकाल कर इसका आंकलन किया जा सकता है। सुभाष शर्मा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से अलग होकर भाजपा को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उलटा शिअद को इस का खामिया भुगताना पड़ रहा है। क्योंकि वे कहीं पर भी अपने पूरे उम्मीदवार भी चुनाव में नहीं उतार पाया है।

31 वादों का किया चुनाव घोषणा पत्र जारी

भाजपा ने 31 वायदों का एक चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमें कहा शहर को डिजिटलाइज्ड करने के साथ साथ साफ सफाई की व्यवस्था को पूरा करने का दावा किया गया है। भाजपा ने कहा कि लोग किसी तरह का विरोध नहीं कर रहे, ये सिर्फ विपक्षी पार्टियों के वर्करों का विरोध है।

मां बोली पंजाब का अपमान

भाजपा की ओर से जो चुनाव घोषणा पत्र पंजाबी में जारी किया गया। उसमें कई शब्द गलत थे। जिसे मां बोली का अपमान बताया गया। इस पर भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने तो हिंदी से पंजाबी ट्रांसलेशन करवाई है। शायद कुछ गलत छप गया है।

पुलिस करे कार्रवाई

बीते बुधवार को भाजपा उम्मीदवार के पति की मौत के मामले में भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच करे। अब तक भाजपा की ओर से पुलिस को जितनी भी शिकायतें दी गई है। उन पर पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करने का सब को अधिकार है बशर्त आंदोलनकारी किसान हो।

chat bot
आपका साथी