पूर्व सांसद पवन बंसल चंडीगढ़ के नए युवा अध्यक्ष के लिए मेंबरशिप अभियान करेंगे लॉन्च, जानें क्या है रणनीति

इस समय युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार है और अध्यक्ष पद के लिए भी वही उम्मीदवार मैदान में खड़ा होगा जिसकी आयु 35 वर्ष तक है 35 साल से ऊपर की आयु वाले युवा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 09:51 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 09:51 AM (IST)
पूर्व सांसद पवन बंसल चंडीगढ़ के नए युवा अध्यक्ष के लिए मेंबरशिप अभियान करेंगे लॉन्च, जानें क्या है रणनीति
चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए सदस्यता अभियान शुरू। (फाइल फाेटाे)

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ के नए युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है इसके लिए मेंबरशिप अभियान 23 जनवरी से शुरू किया जा रहा है। मेंबरशिप की जानकारी देने के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस के कैसियर पवन कुमार बंसल और ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रभारी वैभव वालिया आज दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता करेंगे। यूथ कांग्रेस के अनुसार इस बार सदस्यता लेने के लिए एक ऐप लॉन्च होगा जिसके तहत घर बैठे ही 35 साल की उम्र तक युवा घर बैठे ही सदस्यता ले पाएगा जबकि अध्यक्ष पद के लिए मतदान भी डिजिटल माध्यम से होगा। 

मालूम हो कि इस समय युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार है और अध्यक्ष पद के लिए भी वही उम्मीदवार मैदान में खड़ा होगा जिसकी आयु 35 वर्ष तक है 35 साल से ऊपर की आयु वाले युवा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते। अध्यक्ष के साथ-साथ उपाध्यक्ष महासचिव और सचिव पद के लिए भी चुनाव होगा। इस साल के अंत में नगर निगम के चुनाव भी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि युवा कांग्रेस कि इस चुनाव में अहम भूमिका होगी।

बताया जा रहा है कि जो युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनेगा उसे पार्षद की टिकट अवश्य मिलेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष अपने साथ-साथ अन्य युवाओं को भी टिकट दिलवाने में अहम भूमिका निभाएगा। युवा कांग्रेस के अनुसार 27 जनवरी से जो मेंबरशिप शुरू हो रही है यह 26 फरवरी तक चलेगी और जिसने चुनाव लड़ना है वह भी ऐप के माध्यम से ही नामांकन भरेगा।

डिजिटल मेंबरशिप अभियान शुरू

कोरोना काल के कारण इस बार डिजिटल मेंबरशिप अभियान शुरू किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि लव कुमार फिर से नए अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करेंगे जबकि प्रीति केसरी भी अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन भर सकती है। प्रीति केसरी इस समय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक भी है और वह कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरमेल केसरी की पत्नी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी