चंडीगढ़ में लगेगा स्टार प्रचारकों का तांता

अगले सप्ताह से देश भर के कई राष्ट्रीय नेता शहर की गलियों और जनसभाओं में अपनी पार्टी के लिए प्रचार करते दिखेंगे। कांग्रेस भाजपा आम आदमी पार्टी और शिरोमणी अकाली दल के दूसरे राज्यों और राष्ट्रीय के कई सीनियर नेता स्टार प्रचारक के तौर पर शहर में प्रचार करने के लिए आएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:47 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:47 PM (IST)
चंडीगढ़ में लगेगा स्टार प्रचारकों का तांता
चंडीगढ़ में लगेगा स्टार प्रचारकों का तांता

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

अगले सप्ताह से देश भर के कई राष्ट्रीय नेता शहर की गलियों और जनसभाओं में अपनी पार्टी के लिए प्रचार करते दिखेंगे। कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी और शिरोमणी अकाली दल के दूसरे राज्यों और राष्ट्रीय के कई सीनियर नेता स्टार प्रचारक के तौर पर शहर में प्रचार करने के लिए आएंगे। जिनमें अलग अलग राज्यों के मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल है। पंजाब विधानसभा से पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव होने जा रहे हैं , इसलिए यह चुनाव हर दल के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं। राजनीतिक दलों ने इस चुनाव को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। कांग्रेस, भाजपा और आप की ओर से स्टारक प्रचारक की सूची बनाकर पार्टी हाईकमान को भेज दी है। जबकि फिल्म स्टार भी अलग अलग उम्मीदवारों की ओर से बुलाए जाएंगे। चार दिसंबर को नामांकन की अंतिम तारीख है। अभी तक कांग्रेस और भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। चुनाव प्रचार के लिए दूसरे राज्यों के सीएम और पूर्व सीएम भी प्रचार के लिए आएंगे। कांग्रेस की ओर से सभी 35 सीटों पर एक पंजाब के हर विधायक को आब्जर्वर बनाने की रणनीति बनाई गई है। शहर में हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। ऐसे में इन राज्यों के नेताओं को शहर में रहने वाले इनके मतदाताओं के पास वोट मांगने के लिए भेजे जाएंगे। राजनीतिक दल जाति के आधार पर भी स्टारक प्रचारकों को बुलाया जा रहा है। कांग्रेस के लिए यह स्टारक प्रचारक आएंगे

कांग्रेस उम्मीदवारों को जीताने के लिए पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, मंत्री राजकुमार वेरका, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल की सांसद प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्या, उत्तारखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, राज बब्बर को बुलाया जा रहा है। कन्हैया कुमार नगर निगम चुनाव में तीन दिन तक शहर में रहकर कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे।

भाजपा के लिए यह नेता आएंगे प्रचार करने के लिए

भाजपा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर, उतरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा सीएम मनोहर लाल, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ प्रचार करने के लिए चंडीगढ़ आएंगे। साल 2016 के नगर निगम चुनाव में अमित शाह खुद भी जनसभा करने के लिए आए थे। आप के लिए केजरीवाल खुद आएंगे

आम आदमी पार्टी के लिए राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली सीएम अरविद केजरवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया खुद प्रचार के लिए आएंगे। इसके साथ ही सांसद संजय सिंह भी आएंगे। इसके साथ ही पंजाब आप के अध्यक्ष भगवंत मान के अलावा दिल्ली के कई विधायक प्रचार के लिए आएंगे। आप पहली बार नगर निगम चुनाव लड़ रही है। अकाली दल के लिए आएंगे सुखबीर बादल

अकाली और बसपा गठबंधन के लिए कई नेता आएंगे। जिसमें पंजाब से पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल,विक्रमजीत मजिठिया और पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत चीमा प्रचार के लिए आएंगे।यूपी से भी बसपा के कई नेता प्रचार के लिए आएंगे। चुनाव प्रचार के लिए कई राष्ट्रीय नेता, केंद्रीय मंत्री और अलग अलग राज्यों के सीएम प्रचार के लिए आएंगे। स्टारक प्रचारकों की सूची तैयार कर ली गई है।

- अरुण सूद, अध्यक्ष, भाजपा। कई स्टारक प्रचारकों को बुलाया जा रहा है।इसके साथ ही उम्मीदवार घोषित होने के बाद जो जो जैसे जैसे मांग आएगी उस हिसाब से कांग्रेस के नेता प्रचार के लिए आएंगे।

- सुभाष चावला, अध्यक्ष, कांग्रेस।

chat bot
आपका साथी