कथक में श्रीकृष्ण की रासलीला

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : श्रीकृष्ण की रासलीला को हर कोई जानता है। उस रासलीला को आज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 10:11 PM (IST)
कथक में श्रीकृष्ण की रासलीला
कथक में श्रीकृष्ण की रासलीला

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : श्रीकृष्ण की रासलीला को हर कोई जानता है। उस रासलीला को आज भी कई शैलियों में दिखाया जाता है लेकिन कथक एक ऐसा डांस है, जो क्लासिकल नृत्य का मूल है। इस नृत्य को श्रीकृष्ण रासलीला के समय पर करते थे और उसे एक बाद फिर से मंच पर पेश किया विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38 की छात्राओं ने। छात्राओं ने कथक के जरिये रासलीला के विभिन्न आयामों को पेश किया। जिसमें भगवान कृष्ण का मटकी तोड़ना, माखन चुराकर खाना और राधा के साथ रूठना-मनाना। मौके पर सीनियर विंग की छात्राओं ने रासलीला का शानदार मंचन किया। कार्यक्रम का आरंभ शबद कीर्तन के साथ हुआ। जिसके बाद ऐ मालिक तेरे बंदे हम को पेश करके स्टूडेंट्स ने खुद को ईश्वर के आगे एक आम इंसान के तौर पर पेश किया। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स की तरफ से नाटक खुद में घर बसा को भी पेश किया। जोकि संगीतमय था। इसमें स्टूडेंट्स ने आंतरिक शांति बनाए रखने की अपील की। पंचकूला सेक्टर 7 में 28 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा स्थापित

जासं, पंचकूला : सेक्टर 7 स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार को हनुमान की 28 फुट मूर्ति का अनावरण किया गया। इस मूर्ति की स्थापना सरस्वती चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से कराई गई है। इस समारोह में इंटरनेशनल ब्रह्मार्षिक मिशन की ब्रह्मावादिनी स्वामी कृष्णकांता महाराज की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग पहुंचे। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पूजन, हनुमान नगर की परिक्रमा हुई। रविवार को मूर्ति स्थापना और प्रीतिभोज हुआ। इस समारोह में पंजाब-हरियाणा हाइकोर्ट के न्यायाधीश शेखर धवन एवं अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया मुख्य अतिथि रहे। जबकि पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा विशेष अतिथि रहीं। अध्यक्षता श्रीमाता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के सीईओ एसपी अरोड़ा, पूर्व पार्षद सीबी गोयल, चंडीगढ़ के पार्षद अनिल दूबे ने की। इस मूर्ति की स्थापना स्वर्गीय नरातो देवी एवं मौलीराम धनोदिया की याद में एमएल गोयल द्वारा करवाई गई है। इस अवसर पर दुर्गा मंदिर सभा के प्रधान राम बिलास अग्रवाल, रोशन लाल जिंदल, बाल कृष्ण बंसल, जगमोहन गर्ग, अशोक जिंदल भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी