इंडियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने स्थानीय इकाई का किया विस्तार, हरजिंदर सिंह बने सीनियर उपाध्यक्ष

कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र लुबाना ने हरजिंदर सिंह बाजवा को उपाध्यक्ष विजय सैनी देवेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह और सुखप्रीत सिंह को महासचिव नियुक्त किया है जबकि राजन सैनी को इंडियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस का ज्वाइंट फैकल्टी नियुक्त किया है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 02:10 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 02:10 PM (IST)
इंडियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने स्थानीय इकाई का किया विस्तार,  हरजिंदर सिंह बने सीनियर उपाध्यक्ष
कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र लुभाना ने कहा कि जल्द ही प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

चंडीगढ़, जेएनएन। इंडियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने अपनी स्थानीय इकाई का विस्तार किया है। इसके तहत इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष ने कुछ नेताओं को पदाधिकारी नियुक्त किया है। कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र लुबाना ने हरजिंदर सिंह वासना को सीनियर उपाध्यक्ष, हरजिंदर सिंह बाजवा को उपाध्यक्ष, विजय सैनी, देवेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष, बलविंदर सिंह और सुखप्रीत सिंह को महासचिव नियुक्त किया है, जबकि राजन सैनी को ज्वाइंट फैकल्टी नियुक्त किया है।

कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र लुभाना का कहना है कि शहर में कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, जिन्हें प्रशासन दूर नहीं कर रहा है। ऐसे में जल्द ही प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। सीनियर उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने कहा कि गठित होने वाली कार्यकारिणी अब कर्मचारियों के हित के लिए काम करेगी। मालूम हो कि इंटक के कुछ नेता बुधवार को राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी हरीश रावत को भी मिले थे। इस दौरान इंटक नेताओं ने हरीश रावत के साथ शहर के कर्मचारियों को आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की थी।

हरजिंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों का एक महा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें शहर के अलग-अलग कर्मचारी नेताओं को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय कर्मचारियों की दिक्कत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन इस पर प्रशासन और सरकार कोई सुध नहीं ले रही।

chat bot
आपका साथी