Independence Day: चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में स्वतंत्रता दिवस का जश्न, ट्राईसिटी में फहराया जा रहा तिरंगा

Independence Day ट्राईसिटी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर आज विभिन्न जगहों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे। इसमें राजनीतिक पार्टियों से लेकर रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन अपने अपने सेक्टरों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। सुबह से ही लोग ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए जमा हो रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 09:15 AM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 09:15 AM (IST)
Independence Day: चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में स्वतंत्रता दिवस का जश्न, ट्राईसिटी में फहराया जा रहा तिरंगा
आज चंडीगढ़ समेत पूरी ट्राईसिटी में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Independence Day: ट्राईसिटी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर आज विभिन्न जगहों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे। इसमें राजनीतिक पार्टियों से लेकर रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन अपने अपने सेक्टरों में ध्वजारोहण करेंगे। मोहाली फेज-6 स्थित शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह (शौरिया चक्र) सरकारी कॉलेज में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन सुबह साढे़ आठ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक के साथ कॉलेज स्टाफ ने ध्वजारोहण किया और शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह को श्रद्धांजलि भी दी।

वहीं चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर में बड़े स्तर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इन सभी कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। भाजपा की ओर से चंडीगढ़ सेक्टर-40 में ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह आठ बजे किया। मलोया कालाेनी में भाजपा की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह साढे़ आठ बजे, सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह नौ बजे, सेक्टर-32 में भाजपा की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह साढे़ नौ बजे, सेक्टर-46 में भाजपा की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह दस बजे, सेक्टर-44 में भाजपा में सुबह साढे़ दस बजे, सेक्टर-52 में भाजपा की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह 11 बजे किया जाएगा। वहीं चंडीगढ़ धनास कच्ची कॉलोनी में भाजपा की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे होगा।

चंडीगढ़ सेक्टर-15 में भाजपा की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा। इसमें स्थानीय पार्षद भी भाग लेंगी। सेक्टर-8 में भाजपा की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे, मनीमाजरा में भाजपा की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम दोपहर एक बजे होगा।इन सभी कार्यक्रमों में संबंधित जिला के जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर सेक्टर-37 स्थित परशुराम भवन में निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप सुबह नौ बजे से दापेहर दो बजे तक लगेगा।

पंचकूला सेक्टर-20 स्थित काली माता मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे होगा। यहां पर कोविड नियमों का पालन करते हुए शिविर आयोजित होगा। सेक्टर-38 स्थित डड्डूमाजरा में आम आदमी पार्टी का ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह 11 बजे और चंडीगढ़ में आज की शाम वतन के नाम कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन दोपहर ढाई बजे हाेगा।

chat bot
आपका साथी