चेक बाउंस मामला: दोषी ने वापस नहीं किए 13 करोड़, शिकायतकर्ता ने की अरेस्ट की अपील

ेक बाउंस मामले में जिला अदालत ने मोहाली के एक मर्चेंट विकास वालिया को 4 फरवरी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही अदालत ने दोषी को शिकायतकर्ता को 13.53 करोड़ रुपये भी देने के आदेश दिए थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jul 2019 11:00 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jul 2019 06:29 AM (IST)
चेक बाउंस मामला: दोषी ने वापस नहीं किए 13 करोड़, शिकायतकर्ता ने की अरेस्ट की अपील
चेक बाउंस मामला: दोषी ने वापस नहीं किए 13 करोड़, शिकायतकर्ता ने की अरेस्ट की अपील

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चेक बाउंस मामले में जिला अदालत ने मोहाली के एक मर्चेंट विकास वालिया को 4 फरवरी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही अदालत ने दोषी को शिकायतकर्ता को 13.53 करोड़ रुपये भी देने के आदेश दिए थे। पंचकूला निवासी अशोक मित्तल ने दोषी वालिया के खिलाफ 13 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 6 अलग-अलग सिविल सूट दायर किए थे। वहीं दोषी को चेक बाउंस मामले में तीन साल से कम सजा होने का फायदा मिला और उसे जमानत मिल गई थी। जमानत के लिए दोषी ने अदालत से विनती की थी कि वह 60 दिन में जुर्माने का 20 प्रतिशत शिकायतकर्ता को लौटा देगा। लेकिन 60 दिन बीत जाने के बाद भी वह पैसे नहीं लौटा पाया। इसके बाद अदालत ने दोषी को 15 दिन का समय और दिया लेकिन उसने तब भी शिकायतकर्ता को जुर्माने का 20 प्रतिशत नहीं लौटाया। अब परेशान होकर शिकायतकर्ता अशोक मित्तल ने दोषी को दोबारा अरेस्ट करने के लिए अदालत में अपील दायर की है। डायमंड ज्वैलरी खरीद में मोटा मुनाफा कमाने का दिया था लालच अदालत में वालिया के खिलाफ दर्ज किए सिविल सूट में अशोक मित्तल ने बताया कि विकास और उसकी पत्नी ने उसे सूरत से डायमंड ज्वैलरी खरीद कर ट्राईसिटी में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर बिजनेस शुरू करने की बात कही। उसके कहने पर अशोक ने विकास के साथ मिलकर एलांते माल में एक शोरूम खोल लिया। इसके बाद विकास ने अशोक को मुंबई के कई बड़े ज्वैलरी व्यापारियों से मिलवाया और उन्होंने मुंबई में भी एक शोरूम खोल लिया। दोनों के बीच में एक साथ काम करने के लिए एग्रीमेंट हुआ। अशोक ने विकास के कहने पर अपने शेयर के 22 करोड़ रुपये की इन्वेस्टमेंट भी की और विकास को करीब 17 करोड़ रुपये भी दिए। लेकिन विकास ने स्टोर में डायमंड नहीं मंगवाए। अशोक के बार-बार कहने के बाद विकास ने 3 से 4 करोड़ रुपये के डायमंड मंगवा लिए। जब अशोक को लगा कि विकास उन्हें धोखा देने की कोशिश कर रहा है तो उन्होंने 23 फरवरी, 2014 को विकास के साथ एग्रीमेंट तोड़ लिया। इसके बाद विकास ने अलग-अलग तारीखों पर मित्तल को 13 करोड़ 53 लाख रुपये के चेक दिए। लेकिन जब मित्तल ने इन चेक्स को लगाया तो वे बाउंस हो गए थे।

chat bot
आपका साथी