चंडीगढ़ युवा कांग्रेस नेताओं ने PM की तस्वीर पर फेंकी स्याही, हरीश रावत ने सम्मानित कर थपथपाई पीठ

हाल ही में चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के नेताओं ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपो पर लगी प्रधानमंत्री की तस्वीरों पर स्याही फेंक कर रोष जाहिर किया था। इस घटना के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने इन नेताओं को सम्मानित किया है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 09:39 AM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 09:39 AM (IST)
चंडीगढ़ युवा कांग्रेस नेताओं ने PM की तस्वीर पर फेंकी स्याही, हरीश रावत ने सम्मानित कर थपथपाई पीठ
चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के नेताओं को सम्मानित करने के बाद उनके साथ हरीश रावत।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ की राजनीति के नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं। अभी हाल ही में चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शहर के विभिन्न पेट्रोल स्टेशनों पर लगी प्रधानमंत्री की तस्वीरों पर स्याही फेंक कर अपना रोष जाहिर किया था। इस घटना के खिलाफ चंडीगढ़ भाजपा ने आपत्ति जताते हुए इन कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा कार्रवाई करने की मांग की गई थी।

लेकिन जिन युवा कांग्रेस के नेताओं ने पेट्रोल पंपों पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर स्याही फेंककर नारेबाजी की थी उन नेताओं को उतराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने सम्मानित किया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंडीगढ़ आए हुए हैं। ऐसे में उन्होंने युवा कांग्रेस के इन नेताओं को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया है।

चंडीगढ़ युकां के नेताओं ने बढ़ती हुई पेट्रोल और डीजल की कीमतों के विरोध में यह प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने युवा कांग्रेस के छह नेताओं पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था। जिनमें प्रदेशाध्यक्ष लव कुमार,  महासचिव जानू मालिक, महासचिव आशीष गजनवी,  जिला शहरी-2 अध्यक्ष धीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, मीडिया प्रभारी विनायक बांगिया का नाम शामिल है। युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक शैंकी ने कहा यह हमारे लिए बड़ी बात है कि हरीश रावत ने हमारे कार्यों की प्रशंसा की और हमारा हौसाल बढ़ाया। हम ऐसे ही लड़ते रहेंगे जब तक या तो तेल की कीमत गिरेगी या भाजपा सरकार।

यह भी पढ़ें: KV AFS Chandigarh Teacher Vacancy 2021: केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल, चंडीगढ़ में वॉक-इन-इंटरव्यू 22, 23 और 24 मार्च को

चुनाव के लिए अच्छे चेहरे चुने जाएंः रावत

पार्टी प्रभारी एवं उतराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला को आने वाले नगर निगम चुनाव के लिए अभी से जुट जाने के लिए कहा है। रावत ने यह भी कहा है कि पार्टी को नगर निगम चुनाव के लिए अच्छे चेहरे चुनने चाहिए ताकि अच्छे परिणाम आए। पंजाब नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत हुई है और ऐसी ही जीत की उम्मीद चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भी है। पार्टी प्रभारी हरीश रावत ने सभी को मिलजुल कर चलने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें: अंधविश्वास की हदें पार : पंजाब में 13 साल के बच्चे से कराई मांगलिक युवती की शादी, सुहागरात के बाद मौत का मातम

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी