चंडीगढ़ में बनेंगे पांच नए कम्युनिटी सेंटर और एक बैंक्वेट हॉल, नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव

चंडीगढ़ नगर निगम शहरवासियों के लिए पांच नए कम्युनिटी सेंटर बनाएगा। इसके लिए भाजपा शासित नगर निगम ने प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। वहीं एक बैंक्वेट हॉल बनाने का भी प्रस्ताव है। इसके लिए प्रशासन से जमीन की मांग की जाएगी।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 04:31 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 04:31 PM (IST)
चंडीगढ़ में बनेंगे पांच नए कम्युनिटी सेंटर और एक बैंक्वेट हॉल, नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव
चंडीगढ़ में बनेंगे पांच नए कम्युनिटी सेंटर और एक बैंक्वेट हॉल, नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहरवासियों की सुविधा के लिए शहर में नए कम्युनिटी सेंटर बनाए जाएंगे। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से शहर में आठ  कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा। यह कम्युनिटी सेंटर मई माह तक नगर निगम को बनाकर सौंप दिए जाएंगे। इसी बीच नगर निगम ने सेक्टर-16, 22 और 29 के कम्युनिटी सेंटर को तोड़कर नए सिरे से बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है जो कि नौ मार्च को होने वाली सदन की बैठक में पास होने के लिए आ रहा है।

इसके साथ ही दो नए कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-24 और ठाकुरद्वारा मनीमाजरा में बनाने का भी प्रस्ताव पास होने के लिए आ रहा है। मालूम हो कि यहां पर कम्युनिटी सेंटर बनाने की मांग काफी पुरानी है। उक्त जो नए कम्युनिटी सेंटर बनाए जाएंगे उनके लिए अभी न तो बजट तय और न ही जमीन। जबकि जो तीन कम्युनिटी सेंटर तोड़कर नए सिरे से बनाए जाएंगे उस पर प्रति सेंटर पर पांच करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।

नगर निगम के अनुसार नए बनने वाले कम्युनिटी सेंटर को बनाने की मांग प्रशासन के इंजीनियरिंग विंग से की जाएगी। इस सदन की बैठक में औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 में बैंक्वेट हॉल बनाने का भी प्रस्ताव पास होने के लिए आ रहा है। इसके लिए भी प्रशासन से जगह मांगी जाएगी। अभी नगर निगम सिर्फ इसे पास करके प्रशासन को भेज रहा है। मालूम हो कि इस साल के अंत में नगर निगम चुनाव हैं इसलिए भाजपा शासित नगर निगम शहरवासियों को खुश करने के लिए नए नए प्रोजेक्ट बना रहा है।

chat bot
आपका साथी