Battle against Corona: दिखने लगा कर्फ्यू का असर, पंजाब में नहीं आया कोई पॉजिटिव केस

पंजाब में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए कर्फ्यू का असर दिखने लगा है। राज्‍य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 29 Mar 2020 08:34 AM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2020 08:34 AM (IST)
Battle against Corona: दिखने लगा कर्फ्यू का असर, पंजाब में नहीं आया कोई पॉजिटिव केस
Battle against Corona: दिखने लगा कर्फ्यू का असर, पंजाब में नहीं आया कोई पॉजिटिव केस

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में कोरोना वायरस COVID-19 के खिलाफ जंग और कर्फ्यू का असर दिखाई देने लगा है। राज्‍य में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई पॉजिटव केस सामने नहीं आया है। इससे पंजाब सरकार और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि पंजाब में अभी तक कोरोना वायरस COVID-19 के 38 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज की माैत हो गई थी। राज्‍य में कोरोना के सबसे अधिक मरीज नवांशहर में मिले हैं। यहां COVID-19 पॉजिटिव मरीज मिले हैं और इनमें से एक की मौत हे गई थी। इसी तरह चंडीगढ़ में अब तक आठ मामले सामने आए हैं। चंडीगढ़ में भी पिछले 24 घंटे में कोई मामला सामने नहीं आया है।

बता दें कि पंजाब में लॉक डाउन के बाद कैप्‍टन सरकार ने 23 मार्च को कर्फ्यू लगाया था। इसके बाद कई जगह कर्फ्यू तोड़ने के मामले सामने आए। इसके बाद पुलिस ने सख्‍ती दिखाई और कई जगहों पर कर्फ्यू तोड़ने वालों के खिलाफ केस दर्ज किए गए। सरकार ने विदेश से पंजाब में आए एनआरआइज (अनिवासी भारतीयों) को लेकर भी कड़ा रुख दिखाया है। इनकी तलाश तेज की गई है और उनको चेतावनी दी गई कि उन्‍होंने अपने बारे में प्रशासन को जानकारी नहीं दी तो उनके पासपोर्ट रद कर दिए जाएंगे।

शनिवार को राज्य में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आया। शुक्रवार को यह संख्या 38 तक पहुंच गई थी। शनिवार को कोई नया केस न आने से डॉक्टरों ने राहत की सांस ली है। वहीं, संदिग्ध मामलों की संख्या 898 पहुंच गई है। इनमें से 596 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, 264 की रिपोर्ट का इंतजार है।

शुक्रवार को पंजाब का पहला पॉजिटिव व्यक्ति कोरोना मुक्त होकर घर पहुंच गया था। नवांशहर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। उसके संपर्क में आए 27 लोग भी पॉजिटिव हैं। अगर लोग कफ्यरू का सही ढंग से पालन करते हैं तो राज्य में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।

अब तक आए केस

जगह               पॉजिटिव केस           मौत

नवांशहर-             19                      01

मोहाली-               06                      00

होशियारपुर-          06                     00

जालंधर-               05                     00

अमृतसर-             01                      00

लुधियाना-            01                      00

----------------------------------------------------

कुल-                  38                       01

chat bot
आपका साथी