Corona Effect : चंडीगढ़ में सख्ती, मास्क न पहनने पर बढ़ेगा जुर्माना, दिल्ली बस सर्विस होगी बंद

चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए यूटी प्रशासन अब और ज्यादा सख्ती के मूड में है। बिना मास्क के घूमने वाले लोगों से अब ज्यादा जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं प्रशासन दिल्ली बस सर्विस पर भी रोक लगाने की प्लानिंग कर रहा है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 12:54 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 12:54 PM (IST)
Corona Effect : चंडीगढ़ में सख्ती, मास्क न पहनने पर बढ़ेगा जुर्माना, दिल्ली बस सर्विस होगी बंद
चंडीगढ़ में रोजोना 100 से 150 के बीच कोरोना के केस आ रहे हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर सबको डराने लगी है। कई देशों में फिर से हालात बिगड़ चुके हैं। भारत में भी कई राज्यों ने लॉकडाउन, कर्फ्यू और दूसरी तरह से सख्ती के आदेश जारी कर दिए हैं।

चंडीगढ़ में भी हालात पहले से बिगड़ते जा रहे हैं। केस अब रोजाना 150 के आसपास आ रहे हैं। इसको देखते हुए भीड़ वाली मार्केट्स में फिर से ऑड-ईवन फार्मुला इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसमें इन मार्केट की दुकानें आधी एक दिन और बाकी दूसरे दिन खुलेंगी। इससे पहले भी 18 मार्केट इसी तरह से खुलती थी। इतना ही नहीं दिल्ली में कई एरिया में लॉकडाउन लग चुका है। वहां केस की संख्या कहीं अधिक है। इसको देखते हुए प्रशासन पहले से ही दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए गाइडलाइंस जारी कर चुका है। उन्हें कुछ दिन स्वजनों से दूरी बनाने को कहा गया है। वह घर में ही रहें। मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। आइएसबीटी-17 और 43 पर स्क्रीनिंग के साथ फ्री एंटीजन टेस्टिंग की जा रही है। जिससे दिल्ली की ओर से जो भी आ रहा है वह टेस्ट करा सके।

बस सर्विस होगी बंद, मास्क पर पेनल्टी बढ़ेगी

कोविड सेकेंड वेव को देखते हुए यूटी प्रशासन दिल्ली के लिए बसों की आवाजाही को फिर से रोकने पर विचार कर रहा है। यह बसें फिर से दिल्ली में दाखिल होने की बजाए केवल कुंडली बॉर्डन तक चलाने की योजना है। इसका कारण इंफेक्शन ही है। दिल्ली से आने वाली बसों को भी चंडीगढ़ में एंट्री नहीं देने की तैयारी है। साथ ही मास्क को अनिवार्य समझते हुए नहीं पहनने वालों पर पेनल्टी बढ़ाने की तैयारी है। पेनल्टी को बढ़ाकर दो हजार रुपये करने की तैयारी है। यह फैसला सोमवार को पंजाब राजभवन में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में होने वाली कोविड वॉर रूम मीटिंग में लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी