कांग्रेस नेता राज्‍य में कर रहे हैं गुंडा टैक्‍स की वसूली : खैहरा

आम अादमी पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि कांग्रेस के नेता राज्‍य में गुंडा टैक्‍स की वसूली में लगे हुए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 26 Feb 2018 03:55 PM (IST) Updated:Mon, 26 Feb 2018 03:55 PM (IST)
कांग्रेस नेता  राज्‍य में कर रहे हैं गुंडा टैक्‍स की वसूली : खैहरा
कांग्रेस नेता राज्‍य में कर रहे हैं गुंडा टैक्‍स की वसूली : खैहरा

जेएनएन, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैहरा ने एक बार फिर कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस के नेता जमकर गुंडा टैक्‍स वसूल रहे हैं। अब ताे कांग्रेस शासन में गुंडा टैक्‍स की रेट भी बढ़ा दी है।

खैहरा यहां सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। खैहरा ने कहा कि पहले अकाली नेता गुंडा टैक्‍स वसूलते थे और कांग्रेस ने इसे चुनावों में इसे मुद्दा भी बनाया। लेकिन, अब कांग्रेस के नेता ही ऐसा कर रहे हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि बठिंडा में रिफाइनरी से निकलने वाले ट्रक से लिए जाने वाला गुंडा टैक्स कांग्रेस सरकार में पांच हजार से बढ़कर 20 हजार हो गया है।

यह भी पढ़ें: शिअद की सरकार बनती तो किसानों की तरह खुदकशी कर लेती कांग्रेस : सुखबीर

उन्‍हाेंने कहा कि पूरे मामले में पहले अकाली नेता शामिल थे अब कांग्रेसी नेता गुंडा टैक्स की वसूली करवा रहे हैं। पठानकोट से निकलने वाले माल की अवैध रूप से सप्लाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी की तरफ से डीजीपी को भी इस बारे में लिखित में शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्‍होंने कहा कि पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कनाडा के प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान पंजाब केे हितों के बारे में बात करने के बजाए नौ लोगों की लिस्ट देने में ही लगे रहे। उनका आरोप है कि ये लोग देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। कैप्‍टन को इसकी जगह पंजाब के मुद्दों पर उनके साथ विचार विमर्श करना चाहिए था।

 ------

केंद्र के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसानों को कैप्टन सरकार ने क्यों रोका: अमन अरोड़ा

दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के उपप्रधान व सुनाम के विधायक अमन अरोड़ा ने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर पंजाब से दिल्ली में धरना देने जा रहे किसानों को क्यों रोका। केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर दिल्ली जा रहे किसानों को रोककर कैप्टन सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि किसानों के मुद्दे पर दोनों सरकारें केवल राजनीति कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी