Chandigarh weather update: शहर में मौसम हुआ सुहावना, रात को चलने लगी ठंडी हवा

शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दिनों रात का तापमान कम है जिस वजह से दिन का मौसम सुहावना बना हुआ है। अभी आने वाले दिनों में शहर में बारिश होने के आसार नहीं है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2020 11:42 AM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 11:42 AM (IST)
Chandigarh weather update: शहर में मौसम हुआ सुहावना, रात को चलने लगी ठंडी हवा
लाेग इस मौसम का आनंद शहर के पार्कों और सुखना लेक पर लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में सुबह से ही धूप निकली हुई है। लेकिन तापमान कम होने की वजह से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। लाेग इस मौसम का आनंद शहर के पार्कों और सुखना लेक पर लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल ने बताया कि इन दिनों रात का तापमान कम है, जिस वजह से दिन का मौसम सुहावना बना हुआ है।

अभी आने वाले दिनों में शहर में बारिश होने के आसार नहीं है। लेकिन मौसम सुहावना रहेगा। वहीं मौसम में लगातार हो रहे बदलाव कि वजह से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। लोगों को जुकाम और खांसी की दिक्कतें ज्यादा हो रही है। इसलिए रात को घर से बाहर जाते समय गर्म कपड़ों का प्रयोग करें और खुद को ठंड सं बचाएं।

वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी आने वाले दिनों में शहर में बारिश होने के आसार नहीं है। लेकिन मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम सुहावना होने की वजह से और रातें ठंडी होने के चलते लोगों ने इन दिनों अपने घरों के कूलर और एसी बंद कर दिए है।

शहर की सड़कों पर चार पहिया वाहनों की संख्या ज्यादा है। बाजारों की रौनकें भी धीरे-धीरे पहले की तरह बढ़ रही है। कुछ दिनों लोगों को उमस ने बेहाल कर दिया था। इससे लोगों को अपने कूलर,एसी दोबारा चलाने पड़े। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सुबह साढ़े दस बजे 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी