Chandigarh Weather Update : गर्मी व उमस से लोग बेहाल, अगले तीन दिन हल्की बारिश के आसार

Chandigarh Weather Update इस बार शहर में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। लेकिन बारिश के बाद पैदा हो रही उमस के कारण लोग राहत महसूस नही कर रहे।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2020 01:13 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2020 01:13 PM (IST)
Chandigarh Weather Update : गर्मी व उमस से लोग बेहाल, अगले तीन दिन हल्की बारिश के आसार
Chandigarh Weather Update : गर्मी व उमस से लोग बेहाल, अगले तीन दिन हल्की बारिश के आसार

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बीते दिनों शहर में हो रही बारिश से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन शनिवार सुबह से शहर में तेज धूप निकली हुई है। जिसके चलते शहर में गर्मी और उमस बढ़ गई। लोग इससे बचते हुए दिखाई दे रहे है। सुबह के समय में भी लोगों की भीड़ सुखना लेक और पार्कों में कम ही दिखाई दी। इस दौरान लोग अपने घरों मे दूबके हुए कूलर और एसी के आगे बैठे हुए दिखाई दिए।

शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है। शाम तक शहर के तापमान में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। इससे शहरवासियों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है। वहीं माैसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि इस बार का मानसून शहर मेंं मजबूत रहा है। इस बार शहर में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। मानसून का अभी एक महीना बाकी है। ऐसे में शहर में और भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं अगले दो से तीन दिन शहर में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। लेकिन इससे उमस कम हो जाएगी ऐसा फिलहाल नहीं कहा जा सकता है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी