Chandigarh weather update: बादल छाए रहने से मौसम हुआ सुहावना, 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

बीते मंगलवार शाम को शहर के कुछ इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने शहर के माैसम को बदल दिया। आज भी सुबह से ही बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही है। लोग शहर के पार्कों और सुखना लेक पर सुहावने मौसम का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 11:18 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 11:18 AM (IST)
Chandigarh weather update: बादल छाए रहने से मौसम हुआ सुहावना, 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
मौसम सुहावना बना होने से लोग शहर के पार्कों और सुखना लेक पर सैर करते हुए दिखाई दे रहे है।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में पिछले दो दिनों से हो रही हल्की बारिश के चलते शनिवार सुबह शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। शहर का अधिकतम तापमान सुबह साढ़े दस बजे तक 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शाम तक बारिश हाेने की संभावना नहीं हैं।

शहर में सुबह से ही मौसम सुहावना बना होने के कारण लोग शहर के पार्कों और सुखना लेक पर सैर करते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं, शाम तक शहर के तापमान में चार से पांच डिग्री तक की और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। शहर की सड़कों पर सुबह से ही वाहनों की भीड़ दिख रही हैं।

वहीं बीते मंगलवार शाम को शहर के कुछ इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने शहर के माैसम को बदल दिया। आज भी सुबह से ही बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही है। लोग शहर के पार्कों और सुखना लेक पर सुहावने मौसम का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी