Weather News: गर्मी का कहर, चंडीगढ़ में तापमान 44 डिग्री, मौसम विभाग की भविष्यवाणी इस दिन होगी बारिश

Chandigarh Weather News गर्मी का कहर लगातार जारी है। दोपहर में आसमान से आग बरस रही है। चंडीगढ़ में तापमान 44 डिग्री पहुंच रहा है। वहीं गर्म हवाएं गर्मी के कहर को और बढ़ा रही हैं। सुबह से ही गर्मी की मार सहनी पड़ रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 07 Jun 2022 07:49 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jun 2022 07:49 AM (IST)
Weather News: गर्मी का कहर, चंडीगढ़ में तापमान 44 डिग्री, मौसम विभाग की भविष्यवाणी इस दिन होगी बारिश
सुबह 7.30 बजे तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: जून की गर्मी से लोग बेहाल हैं। जून की शुरुआत से ही गर्मी लोगों पर कहर ढहा रही है। हालात यह है कि चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में तापमान 44 डिग्री के पार जा रहा है। पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में तो अधिकतम तापमान 46 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। दोपहर में आसमान से आग बरस रही है। लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। 

चंडीगढ़ का तापमान 44 डिग्री रिकार्ड किया जा रहा है। रविवार को शहर का तापमान 44.5 डिग्री पहुंच गया था। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक गर्म हवा चलने (लू) का अलर्ट जारी किया है। आज भी शहरवासियों को गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा। सुबह 7.30  बजे तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है। दोपहर में हालात और ज्यादा खराब होने वाले हैं। मौसम विभाग ने 9 जून को एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे 11 जून को हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

फिलहाल अभी तक शहर में सामान्य से 100 फीसद कम बारिश हुई है। अगर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो 11 से 14 जून तक शहर में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि अभी अगले पांच दिन तक ट्राईसिटी में येलो अलर्ट है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।

2013 में हुई थी जून में सबसे अधिक बारिश

चंडीगढ़ मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ में साल 2013 में सबसे ज्यादा 275.1 एमएम बारिश हुई थी। उससे ज्यादा साल 2011 में पूरे जून में कुल 242.6 एमएम हुई थी। वहीं अगर बात जून में 24 घंटे की बारिश की करेें तो साल 2013 में 92.4 एमएम बारिश हुई थी जो अभी तक रिकार्ड है। सबसे कम बारिश साल 2012 में 6.2 एमएम हुई थी।

यह रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और लू चलेगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहेगा। बुधवार को भी आसमान साफ रहेगा और लू चलेगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं। वीरवार को आसमान साफ रहेगा और लू चलेगी।अधिकतम तापमान 42 डिग्री और वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 29 डिग्री तक जा सकता है। शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन शनिवार को हल्के बादल छा सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी