Chandigarh Today 18 Dec 2020: चौथा मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल सुबह 10.30 बजे होगा शुरू, जानिए और क्या खास है आज चंडीगढ़ में

Fourth Military Literature Festivalः चंडीगढ़ में आज चौथे मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल-2020 की शुरुआत होने जा रही है। फेस्टिवल का उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल करेंगे। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर सहित तीनों सेनाओं के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 06:53 AM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 06:53 AM (IST)
Chandigarh Today 18 Dec 2020: चौथा मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल सुबह 10.30 बजे होगा शुरू, जानिए और क्या खास है आज चंडीगढ़ में
शुक्रवार से चंडीगढ़ में चौथे मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल-2020 की शुरुआत होने जा रही है।

चंडीगढ़, जेएनएन। Fourth Military Literature Festival शुक्रवार से चंडीगढ़ में चौथे मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल-2020 की शुरुआत होने जा रही है। फेस्टिवल का उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल करेंगे। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर सहित तीनों सेनाओं के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। फेस्ट सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। पहले दिन सुबह 12 से 1 बजे तक किताब पर डिस्कशन होगा, जिसमें ब्रिगेडियर यूएस बावा कारगिल युद्ध पर चर्चा करेंगे। 1 से 2 बजे तक क्लेरियोन काॅल के तहत जोश और जज्बा में रफेल एयरक्राॅफ्ट, द बैटल ऑफ कोहिमा और ऑप्रेशन मेघदूत पर कार्यक्रम होगा।

ये कार्यक्रम भी होंगे शहर में ...

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में अनुवाद की संस्कृति पर रिफ्रेशर कोर्स की शुरुआत सुबह दस बजे से शुरू होगा। पंजाब यूनविर्सटी में चैसकॉन ऑनलाइन वेबिनार का दूसरा दिन सुबह दस बजे से होगा। चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के फैशन विभाग में फ्रेशर स्टूडेंट्स के लिए वेबिनार सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। पंजाब राजभवन में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों से कोरोना की मौजूदा स्थिति और कोविड वैक्सीनेशन पर चर्चा करेंगे। इस मीटिंग में तीनों जगह के वरिष्ठ चिकित्सक भी जुडेंगे।बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू

यह जानकारी भी आपके लिए जरुरी है ...

शहर में आज यहां आएगी मोबाइल टेस्टिंग टीम

मोबाइल टीम नंबर                                         जगह

एमटी नंबर-1                                           बस स्टैंड, सेक्टर-17

एमटी नंबर-2                                           कम्युनिटी डिस्पेंसरी, सेक्टर-19

एमटी 45                                              बस स्टैंड सेक्टर-43

एमटी एमएम                                            रेलवे स्टेशन चंडीगढ़

एमटी 22                                              पुलिस हॉस्पिटल सेक्टर-26

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी