चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़े बुलेट बाइक चोर, 2 भाइयों ने यू-ट्यूब से सिखा चोरी का तरीका, 15 बाइक बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो बदमशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 लाख के 15 बुलेट बरामद किए हैं। आरोपितों ने यू-ट्यूब से बाइक चोरी का तरीका सिखा है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 29 Nov 2022 01:32 PM (IST) Updated:Tue, 29 Nov 2022 01:32 PM (IST)
चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़े बुलेट बाइक चोर, 2 भाइयों ने यू-ट्यूब से सिखा चोरी का तरीका, 15 बाइक बरामद
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित आपस में चचेरे भाई हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बाइक चोर गैंग के एक आरोपित को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने गैंग के दूसरे बदमाश को भी पकड़ लिया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी के कुल 15 बुलेट बाइक बरामद हुई है, जिनकी कीमत 22 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित आपस में चचेरे भाई हैं। आरोपितों की पहचान पंजाब फिरोजपुर निवासी 20 वर्षीय अमृतपाल सिंह और तरनतारन के 19 वर्षीय संदर सिंह के तौर पर हुई है। दोनों मिलकर चंडीगढ़ व पंजाब की अलग अलग जगहों से बाइक चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपित संदर सिंह को पहले गिरफ्तार किया था, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 8 बुलेट बाइक भी बरामद किए थे। उससे पूछताछ में आरोपित अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी हुई है। 

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपित नशे के आदी हैं। आरोपित कुछ काम धंधा नहीं करते हैं। इसलिए नशे के लिए बाइक चोरी करने के लिए गैंग बनाया। बदमाशों ने यूट्यूब पर बुलेट बाइक का लॉक तोड़ने का तरीका सिखा, जिसके बाद वह बाइक चोरी करने लगे। 

एसएसपी कुलदीप चहल के निर्देशन एसडीपीओ साउथ वेस्ट आइपीएस मृदुल के सुपरविजन में सेक्टर-36 थाना प्रभारी जसपाल भुल्लर की टीम ने आरोपितों को पकड़ा है। पुलिस को आरोपितों के बारे में सूचना मिलने के बाद सेक्टर-52 से इनकी गिरफ्तारी की है। एसपी सिटी श्रुति अरोड़ा ने आरोपितों के बारे में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पत्रकारवार्ता कर जानकारी दी। 

पुलिस के मुताबिक आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ में बुलेट बाइक चोरी के 6 केस सॉल्व हुए हैं। वहीं आरोपितों ने 9 बुलेट पंजाब के अलग अलग जगहों से चुराए हैं। पुलिस ने बताया कि शहर में बुलेट बाइक चोरी करने की शिकायतें मिल रही थी। ऐसे में पुलिस ने गैंग को पकड़ने के लिए टीम बनाई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपित को दो दिन पहले पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद दूसरे आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित बाइक चोरी कर इन्हें आगे सस्ते में बेचते थे। दोनों बदमाश जल्द पैसा कमाने के लिए बाइक चोरी करते थे। 

chat bot
आपका साथी