इस मामले में सिटी ब्‍यूटीफुल है पूरे देश में नंबर वन, दूसरे राज्‍य बहुत पीछे

चंडीगढ़ ने केंद्र शासित प्रदेश होने के बावजूद डिजिटल ट्रांजेक्‍शन के मामले में बड़े राज्‍यों को काफी पीछे छोड़ दिया है। वह 18.5 अंकों के संग नंबर वन है। पंजाब का महज एक अंक है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 12:39 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 08:53 PM (IST)
इस मामले में सिटी ब्‍यूटीफुल है पूरे देश में नंबर वन, दूसरे राज्‍य बहुत पीछे
इस मामले में सिटी ब्‍यूटीफुल है पूरे देश में नंबर वन, दूसरे राज्‍य बहुत पीछे

जेएनएन, चंडीगढ़। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ डिजिटल ट्रांजेक्शन में देश में नंबर वन बन गया है। वह प्रति व्यक्ति डिजिटल पेमेंट में सबसे अधिक ऊपर है। चंडीगढ़ को डिजिटल पेमेंट्स ट्रांजेक्शन में प्रति व्यक्ति 18.5 स्कोर मिला है। वह इस मामले में अन्‍य राज्‍यों से बहुत आगे है। वह दूसरे नंबर पर रहे आंध्रप्रदेश से 10 प्वाइंट अधिक है। आंध्रप्रदेश को प्रति व्यक्ति 7.9 स्कोर मिला है।

नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने देश के सभी राज्यों और यूटी का यह स्कोर जारी किया है। हरियाणा 5.6 स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर है। 3.7 स्कोर के साथ महाराष्ट्र चौथे नंबर पर है। पंजाब तो इस सूची में काफी पीछे है। पंजाब का प्रति व्यक्ति डिजिटल पेमेंट ट्रांजेक्शन स्कोर महज एक है। पंजाब से पीछे केवल देशभर के नौ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं।

चंडीगढ़ में युवाओं में डिजिटल पेमेंट के प्रति खास रुझान है।

हरियाणा तीसरे नंबर पर, पंजाब का बहुत पीछे

केंद्र सरकार की 'डिजि पे' वेबसाइट पर डैशबोर्ड पर हर सेकेंड डिजिटल ट्रांजेक्शन का डाटा अपडेट हो रहा है। एनपीसीआई ने भीम, 99 हैश और रुपये कार्ड से पेमेंट के आधार पर यह आंकड़े जारी किए हैं। डिजिटल पेमेंट ट्रांजेक्शन की इस रैंकिंग के बाद आज चंडीगढ़ प्रशासन होटल ताज में डिजिटल कान्क्लेव का आयोजन कर रहा है। इसमें चंडीगढ़ ही नहीं देश भर से पॉलिसी मेकर्स, सीनियर अधिकारी मौजूद रहेंगे। डिजिटल पेमेंट्स के साथ स्मार्ट सिटी पर भी सेशन होंगे। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल कान्क्लेव में मुख्य अतिथि होंगे। पंजाब के आईटी मिनिस्टर विजय इंद्र सिंह सिंगला के साथ गुजरात और हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों में नेता और अधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: फूल सी बेटी पर कोई कैसे ढा सकता है ऐसे कहर, जान कर दिल दहल जाएगा, पढ़ें खबर

सबसे ज्यादा पेट्रोल पंप और मॉल में डिजिटल पेमेंट

चंडीगढ़ ने डिजिटल इंडिया कैंपेन को सबसे तेजी से अपनाया है। यहां कैशलेस ट्रांसजेक्शन मोड दिनों दिन बढ़ रही है। पेट्रोल पंप और मॉल में सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन हो रही है। सूत्रों के अनुसार पेट्रोल पंप पर 60 प्रतिशत से अधिक डिजिटल पेमेंट हो रही हैं। पेमेंट एप्लीकेशन के साथ डेबिट-क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: अब 'शून्य' से बाहर निकलने की जंग लड़ रहा योद्धा, खामोशी में बयां हो रही वीरता की कहानी

प्रशासन के इन जरूरी कदमों से बढ़ी पेमेंट

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने सबसे पहले डिजी धन मेले का आयोजन किया। उसमें बैंकों ने खाते खोलने के साथ डिजिटल पेमेंट करनी सिखाई। एनएसएस और एनसीसी वॉलंटियर्स को डिजिटल दूत बनाया गया। उन्हें अपने घर और बाहर लोगों को डिजिटल पेमेंट करनी सिखाने की ट्रेनिंग दी गई। इसके अलावा ई-संपर्क सेंटरों पर कैश लिमिट फिक्स करना भी बड़ा कारण रहा।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ की पहली महिला कैब चालक निकली 'रिवॉल्वर रानी', पुलिस ने किया गिरफ्तार

संपर्क सेंटर पर अब सिर्फ एक हजार रुपये तक ही कैश पेमेंट होती है। इससे अधिक पेमेंट डिजिटल मोड से या चेक के जरिए ही होती है। संपर्क सेंटर पर 60 से अधिक सेवाएं मिलती हैं जिनमें पानी-बिजली के बिल जैसी सर्विस शामिल है। अब लोग डेबिट-क्रेडिट कार्ड लेकर ही संपर्क सेंटर पहुंचते हैं। इसी तरह से रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) में भी प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) कार्ड स्वैपिंग के जरिए रोड टैक्स के साथ सभी तरह की फीस जमा होने लगी है। उस कारण डिजिटल पेमेंट और बढ़ी है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी