चुनाव नजदीक आते ही चंडीगढ़ नगर निगम को आई गांवों की याद, पानी सप्लाई ठीक करने के लिए निकाला टेंडर

चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव इसी साल दिसंबर माह में होने हैं। चुनाव नजदीक आते ही नगर निगम के अधिकारियों और पार्षदों को गावों की याद आ गई है। नगर निगम ने चंडीगढ़ के 10 गांवों में पानी की सप्लाई को ठीक करने का टेंडर निकाला है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 12:34 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 12:34 PM (IST)
चुनाव नजदीक आते ही चंडीगढ़ नगर निगम को आई गांवों की याद, पानी सप्लाई ठीक करने के लिए निकाला टेंडर
चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव पास आते ही पार्षदों और अधिकारियों का ध्यान अब शहर के गांव की तरफ आ गया है। क्योंकि दो साल पहले प्रशासन से 13 गांव ट्रांसफर होकर नगर निगम में आए थे। लोगों का मानना है कि जब से गांव ट्रांसफर हुए हैं। तब से उनकी हालत ज्यादा बदतर हुई है। ऐसे में अब प्रशासन की ओर से नगर निगम में शामिल 13 गांव में से 10 गांव में पानी की सप्लाई की हालत सुधारने के लिए टेंडर निकाला है> इस समय गांव में कई जगह गंदे पानी की सप्लाई भी आ रही है।

नगर निगम के चीफ इंजीनियर शेलेंद्र सिंह का दावा है कि बहलाना, सारंगपुर, मक्खनमाजरा, खुड्डा अलीशेर, खुड्डालाहौरा, खुड्डाजस्सू, कैंबवाला, धनास, रायपुरखुर्द और दड़वा में जल्द काम शुरू हो जाएगा। नगर निगम ने 15 करोड़ 30 लाख 12 हजार 703 रुपये में इस काम को करवाया जा रहा है। इसके बाद निगम सीवर व स्टॉर्म वाटर लाइन का भी टेंडर 15 दिन बाद लगा देगा। गांव की सबसे ज्यादा दिक्कत यह है कि यहां पर डली पाइपाें की हालत खस्ता है। इनको बदलने की मांग कई सालों से की जा रही है।शहर में अब सभी गांव नगर निगम के अंतगर्त है। पंचायती राज समाप्त हो चुका है। भाजपा का मानना है कि इस बार गांव की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीता जा सके।

नगर निगम के अनुसार प्रशासन की ओर से निगम को वित्तीय वर्ष 2020-21 में 75 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिले थे। उसमें से निगम में शामिल 13 गांव के लिए 50 करोड़ रुपये निर्धारित कर दिए थे। गांव के कार्यों की सूची तो बना ली गई थी, लेकिन फंड न होने से काम नहीं हो या रहे थे। लेकिन अब इनका काम शुरू हो जाएगा।

नगर निगम कमिश्नर केके यादव का कहना है कि गांवों के लिए नगर निगम के पास फंड आने वाला है। प्राथमिकता के आधार पर गांवों में काम करवाया जाएगा इसेक लिए टेंडर लगा दिया गया है ताकि काम में देरी न हो।

किस गांव में कितने की डाली जाएगी पाइप लाइन बहलाना- 1 करोड़ 35 लाख 18 हजार 65 रुपये सारंगपुर- 1 करोड़ 21 लाख 19 हजार 273 रुपये मक्खनमाजरा- 1 करोड़ 34 लाख 12 हजार 304 रुपये खुड्डालाहौरा- 1 करोड़ 52 लाख 14 हजार 666 रुपये खुड्डाजस्सू- 1 करोड़ 2 लाख 29 हजार 277 कैम्बवाला- 1 करोड़ 75 लाख 72 हजार 188 रुपये धनास- 1 करोड़ 48 लाख 29 हजार 66 रुपये खुड्डाअलीशेर- 2 करोड़ 50 लाख 48 हजार 445 रुपये रायपुरखुर्द- 1 करोड़ 22 लाख 34 हजार 986 रुपये दड़वा- 1 करोड़ 88 लाख 34 हजार 433 रुपये

chat bot
आपका साथी