चंडीकृत इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस अवार्ड एंड ऐक्सपो संपन्न, ऐसोचैम और चंडीगढ़ प्रशासन ने करवाया आयोजन

चंडीगढ़ प्रशासन और ऐसोचैम के सहयोग से पांच दिवसीय चंडीकृत इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस अवार्ड एंड ऐक्सपो मंगलवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम को वर्चुअल आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में आइटी मैन्यूफेक्चरिंग सर्विसिस पीएसयू और अन्य कंपनियों ने भाग लिया।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 10:22 AM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 10:22 AM (IST)
चंडीकृत इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस अवार्ड एंड ऐक्सपो संपन्न, ऐसोचैम और चंडीगढ़ प्रशासन ने करवाया आयोजन
चंडीकृत इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस अवार्ड एंड ऐक्सपो संपन्न।

चंडीगढ़, जेएनएन। अपनी तरह की अनूठी पहल में  भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (ऐसोचैम) द्वारा यूटी प्रशासन चंडीगढ़ के सहयोग से आयोजित किया गया पांच दिवसीय चंडीकृत इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस अवार्ड एंड ऐक्सपो मंगलवार को संपन्न हो गया। इस वर्चुअल ऐक्सपो का मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ के औद्योगिक सेक्टर को ओर अधिक सशक्त, एक दूसरे से जोड़ने और उनके प्रयासों की प्रशंसा करना था। कार्यक्रम में आइटी, मैन्यूफेक्चरिंग, सर्विसिस, पीएसयू और अन्य कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान एक अवार्ड सत्र भी आयोजित किया गया जिसमें उद्योग जगत के लीडर्स को सम्मानित किया गया।

इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में सरकारी और उद्योग के कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें भारत सरकार के केंद्रीय राज्य एमएसएमई मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी सहित यूटी प्रशासन के उद्योग सचिव यशपाल गर्ग (आइएएस), यूटी प्रशासन के उद्योग विभाग के निदेशक जगजीत सिंह, हरियाणा सरकार के उद्योग विभाग के पूर्व निदेशक विवेक अत्रे, फ्रंटियर ऐग्रोटेक प्राइवेट लिमेटिड के प्रबंध निदेशक राजू कपूर, फिनवेसिया इंडिया प्राइवेट लिमेटिड के प्रबंधन निदेशक सर्वजीत सिंह, एमबी ग्रुप के चेयरमैन  मुकुल बसंल व अन्य ने अपने विचार व्यक्त किए।

ऐसोचैम की एमएसएमई पर रिजनल कमेटी के चेयरमैन कुलवीन सीहरा ने बताया कि चंडीकृत का आयोजन बहुत सफल रहा। उन्होंने भारत सरकार के समर्थन पर आभार व्यक्त करते हुए निकट भविष्य में भी इसी तरह के निरंतर समर्थन की आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सौर उर्जा, इंडस्ट्री 4‐0 और स्टार्ट अप्स पर बल दिया गया है। उन्होंने अपने संबोधन में पुरस्कार विजेताओं को भी बधाई दी।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से होंगे यह खास बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

यह भी पढ़ें: Chandigarh Nagar Nigam Vacancy: चंडीगढ़ नगर निगम में नौकरी का सुनहरा अवसर, 172 पदों पर निकली भर्ती; यहां लें पूरी जानकारी 

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी