Chandigarh Coronavirus: सावधान शहरवासियों! 30 हजार से कम संक्रमितों वाले राज्यों में चंडीगढ़ में सबसे अधिक मौतें

Chandigarh Coronavirus चंडीगढ़ में इस समय 17537 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। जबकि शहर में अब तक कोरोना से 278 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 16173 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 09:56 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 09:56 AM (IST)
Chandigarh Coronavirus: सावधान शहरवासियों! 30 हजार से कम संक्रमितों वाले राज्यों में चंडीगढ़ में सबसे अधिक मौतें
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 1,44,204 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टेस्टिंग की है।

चंडीगढ़, विशाल पाठक। 30 हजार से कम कोरोना संक्रमित मरीजों वाले राज्यों में चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा मौत दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में इस समय 17,537 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। जबकि शहर में अब तक कोरोना से 278 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ उन 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश की सूची में सबसे उपर है, जहां 30 हजार से कम संक्रमित मामले होने के बावजूद कोरोना से मौत के आंकड़े सर्वाधिक दर्ज किए गए है। शहर में अब तक 16,173 संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि शहर में स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 1,44,204 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टेस्टिंग की है। इनमें से 1,25,856 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

पंजाब, हिमाचल और हरियाणा को ढाई लाख संक्रमित मामलों वाली सूची में किया शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक 30 नवंबर तक पंजाब में 1,51,538 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1,38,870 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि पंजाब में 30 नवंबर तक 4,780 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में 30 नवंबर तक 40,003 लोेगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 30,724 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 635 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि हरियाणा में 30 नवंबर तक 2,32,522 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 2,11,216 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से 2,401 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

राज्य व यूटी    कितने मामले    कितने ठीक हुए    कोरोना से मौत

चंडीगढ़         17,537       16,173        278

मणीपुर         24,910      21,401         273

लद्दाख         8,403        7,409         116

मेघालय        11,740       10,861        111

सिक्किम       4,985        4,609         108

अरुणाचल प्रदेश  16,269       15,364        54

chat bot
आपका साथी