चंडीगढ़ में नाबालिगों का लूट गैंग, बाल सुधार गृह से बाहर आकर बनाया गिरोह, रात में निकलते और वारदात करते

Chandigarh Crime चंडीगढ़ पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जोशहर में लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। इस गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। इनकी गिरफ्तारी के बाद जो खुलासा हुआ है वह हैरान करने वाला है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 09:35 AM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 09:35 AM (IST)
चंडीगढ़ में नाबालिगों का लूट गैंग, बाल सुधार गृह से बाहर आकर बनाया गिरोह, रात में निकलते और वारदात करते
चारों नाबालिगों को फिर से बाल सुधार गृह भेज दिया है। सांकेतिक फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Crime: चंडीगढ़ पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जोशहर में लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। इस गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। इनकी गिरफ्तारी के बाद जो खुलासा हुआ है वह हैरान करने वाला है। दरअसल पकड़े गए चारों बदमाश नाबालिग हैं। इनमें से किसी की भी उम्र 18 साल से ज्यादा नहीं है। 

इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लूट के एक केस को भी साल्व किया है। इन चारों नाबालिगों ने शहर में एक आटो चालक को अपनी लूट का शिकार बनाया था। मामले में दड़वा के रहने वाले विनोद कुमार ने सेक्टर-26 थाना पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने चारों को चारों नाबालिगों को फिर से बाल सुधार गृह भेज दिया है।

शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने सेक्टर-43 बस स्टैंड से रात तीन बजे चार सवारियां अपने आटो में बिठाई थी। उन्हें लेकर वह सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट जा रहा था। जब वह सेक्टर-26 के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो एक युवक ने कहा कि उसे टायलेट जाना है। उसने आटो रोक दिया। तभी दो युवकों ने आटो चालक विनोद के दोनों हाथ पकड़ लिए और तीसरे ने मारपीट शुरू कर दी। इतने में टायलेट के लिए उतरा युवक भी आ गया और मोबाइल फोन समेत कैश वाले आटो में रखा आधार कार्ड, पैन कार्ड, कुछ बिल और पर्स लूट लिया, जिसमें 650 रुपये थे।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि चारों नाबालिग पहले भी घरों चोरी मामले में पकड़े जा चुके हैं। बाल सुधार गृह से बाहर आने के बाद चारों ने गैंग बना लिया। इसके बाद उन्होंने आटो चालक से लूट की वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-26 थाना प्रभारी मनिंदर सिंह के सुपरविजन में पुलिस की टीम ने चार नाबालिग को कुछ ही घंटे में दबोच लिया हैं।

chat bot
आपका साथी