चंडीगढ़ भाजपा ने अपने नेताओं के हाथ में थमाए कलश, जानें क्या है पार्टी की योजना

लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगने से पहले चंडीगढ़ भाजपा घर-घर जाकर लोगों से चंदा एकत्र करेगी। इसके लिए पार्टी ने सभी नेताओं के लिए राशि का लक्ष्य भी निर्धारित किया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 12:39 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 12:39 PM (IST)
चंडीगढ़ भाजपा ने अपने नेताओं के हाथ में थमाए कलश, जानें क्या है पार्टी की योजना
चंडीगढ़ भाजपा ने अपने नेताओं के हाथ में थमाए कलश, जानें क्या है पार्टी की योजना

जेएनएन, चंडीगढ़। 15 फरवरी तक भाजपा के नेता घर घर जाकर लोगों से चंदा जुटाएंगे और इसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए घर घर जाकर वोट भी मांगेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर मंडल के नेताओं को इसके लिए जिम्मेवारी दी गई है। नगर निगम के पार्षदों को भी ज्यादा से ज्यादा राशि जुटाने का टारगेट दिया है। सूत्रों का कहना है कि हर पार्षद को एक एक लाख रुपये की राशि जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।

दान राशि लेने के लिए भाजपा ने एक कलश भी तैयार किया है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सांसद किरण खेर और प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन की तस्वीरें लगी हुई हैं। नेताओं से कहा गया है कि किसी से भी कैश में दान न लिया जाए। चेक या आनलाइन के माध्यम से कोई भी पार्टी को यह चंदा दे सकता है।

राशि जुटाने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यातिथि के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ने "समर्पण संकल्प" कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय कमलम् में किया। इसकी शुरुआत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने की। पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से श्रद्धानुसार पार्टी के लिए समर्थन जुटाने के लिए दान पात्र वितरित किए। कार्यक्रम में मेयर राजेश कालिया, प्रदेश महामंत्री प्रेम कौशिक और चंद्रशेखर, जिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, रवि कांत शर्मा, देवी सिंह, शक्ति प्रकाश देवशाली और पार्षद अरुण सूद ने भी भाग लिया।

भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि कार्यक्रम की शुरुआत का मूल उद्देश्य अपने संगठन के प्रति अपने समर्पण को दर्शाना है। यह कार्यक्रम एक क्षेत्र तक सीमित न रहे, इसके लिए पार्टी ने प्रदेश भर में 250 के करीब स्थानों पर इसका आयोजन का प्रावधान किया है। यह कार्यक्रम अगले पांच दिन तक चलाया जाएगा। जिला अध्यक्ष देवी सिंह का कहना है कि समर्थक और लोग अपने स्वेच्छा से पार्टी नेताओं को राशि दे रहे हैं। उनका कहना है कि लोग खुद पार्टी का सहयोग देने के लिए आ रहे हैं।

बुधवार को मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा के घर आएंगे टंडन

भाजपा द्वारा मंगलवार को "मेरा परिवार, भाजपा परिवार " का शुभारम्भ अध्यक्ष संजय टंडन ने अपने निवास स्थान से किया। इस अभियान की शुरूवात टंडन ने अपने घर पर पार्टी का ध्वज और एक स्टीकर लगा कर की। इसके बाद वह जिला नंबर 3 और जिला नंबर 4 के सभी मंडल अध्यक्षों के घर पहुंचे। बुधवार को संजय टंडन धनास में मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा के घर जाएंगे और उनके घर पर ध्वज लगाएंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी